एडमिरल धवन हुए रिटायर, सुनील लांबा होंगे नए नेवी चीफ
नई दिल्ली। इंडियन नेवी़ के चीफ एडमिरल आर के धवन के रिटायर होने के बाद मंगलवार को वाइस एडमिरल सुनील लांबा ने नेवी की कमान संभाली है।

सुनील लांबा ने इसी वर्ष फरवरी में वेस्टर्न कमांड के चीफ का पद संभाला था। इससे पहले वे कोच्चि स्थित सदर्न कमांड के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ थे। सोमवार को वेस्टर्न नेवी कमांड के ऑफिसर्स ने वाइस एडमिरल लांबा को पारंपरिक 'पुलिंग आउट' समारोह के साथ विदा किया।
लांबा ने कहा कि कई देशों ने इंडियन नेवी से सहयोग करने की इच्छा जताई है। उन्होंने बताया कि नेवी ने हमेशा ने व्यावसायिकता, प्रशिक्षण और अच्छी संस्कृति सबके सामने पेश की है।












Click it and Unblock the Notifications