प्रवीण तोगड़िया ने साधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना, संजय जोशी के सीडी कांड का खुलासा करने का दावा

अहमदाबाद। विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने एक बार फिर अपने खिलाफ साजिश किए जाने का आरोप लगाया है। इस बार तोगड़िया ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद तोगड़िया ने कहा कि अहमदाबाद पुलिस के क्राइम ब्रांच के संयुक्त कमिश्नर जेके भट्ट उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं, जिसमें मोदी भी शामिल हैं। आरोप लगाया कि बीते 15 दिनों से भट्ट और मोदी फोन से संपर्क में थे। तोगड़िया ने कहा कि उनके आरोप की पुष्टि के लिए बीते दो हफ्तों के कॉल रिकॉर्ड्स की जांच करें। राज्य की क्राइम ब्रांच को कॉन्सपिरेसी ब्रांच करार देते हुए तोगड़िया ने कहाकि उनके बारे में कुछ वीडियो टीवी चैनल्स को दिए गए। वो क्राइम ब्रांच पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने मोदी के विरोधी संजय जोशी की कथित सेक्स सीडी के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें सब पता है कि सीडी कब और किसके कहने पर बनाई गई। तोगड़िया ने कहा कि वो सीडी की सच्चाई सबके सामने लाएंगे।

पार्क में बेहोशी की अवस्था में पाए गए प्रवीण तोगड़िया

पार्क में बेहोशी की अवस्था में पाए गए प्रवीण तोगड़िया

गौरतलब है कि पार्क में बेहोशी की अवस्था में पाए गए प्रवीण तोगड़िया ने होश में आने के बाद आईबी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तोगड़िया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनके एनकाउंटर की साजिश रची गई थी। आपको बता दें कि सोमवार को तोगड़िया अचनाक गायब हो गए थे। जिसके बाद वे एक पार्क में बेहोश पाए गए थे।

पत्रकारों से बात करते हुए गंभीर आरोप लगाए

पत्रकारों से बात करते हुए गंभीर आरोप लगाए

मंगलवार (16 जनवरी) को होश में आने के बाद प्रवीण तोगड़िया ने पत्रकारों से बात करते हुए गंभीर आरोप लगाए। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान तोगड़िया रुआंसे से हो गए थे। उन्‍होंने कहा था कि उन्हें डराने का काम गुजरात से शुरू हुआ है। प्रवीण तोगड़िया ने कहा था कि मैं हिंदुओं के लिए काम करता रहा हूं। राम मंदिर, स्वास्थ्य, शिक्षा की आवाज मैं उठाता रहा हूं।

तोगड़िया ने कहा था कि...

तोगड़िया ने कहा था कि...

तोगड़िया ने कहा था कि किसानों को उनके लागत से डेढ़ गुना दाम मिले, उनके लिए चिकित्‍सा की सुविधा मिले, मैंने इसके लिए हरदम प्रयास किया। मैंने 10 हजार डॉक्‍टरों को तैयार किया ताकि वो गांव के लोगों को उनकी चिकित्‍सा की जरूरतों को पूरा कर सके। इसके आईबी के लोग उन डॉक्‍टरों के घर जाकर डराने का प्रयास किया जा रहा है। मेरे खि‍लाफ सरकार डराने का काम कर रही है। मैंने केंद्र सरकार को पत्र लिखा। मेरे विरुद्ध केस दर्ज किए गए हैं जिनकी जानकारी भी मेरे पास नहीं हैं। 20-20 साल के केस निकलवाकर एक जेल से दूसरी जेल भेजने का क्रम गुजरात शुरू हुआ था। अपनी बात कहते हुए तोगड़िया कई बार भावुक हो गए थे।

साजिश करने वालों का पर्दाफाश करूंगा

साजिश करने वालों का पर्दाफाश करूंगा

प्रवीण तोगड़िया ने कहा था कि जब मैं ठीक हो जाऊंगा और डॉक्‍टर मुझे अनुमति देंगे तो मैं स्‍वयं न्‍यायालय के समक्ष समर्पण कर दूंगा। तोगडि़या ने कहा था कि मैं आज तक न्‍यायालय से कभी भागा नहीं। उन्‍होंने कहा कि मेरी गुजरात पुलिस और राजस्‍थान पुलिस से कोई शि‍कायत नहीं है। मैं कोई क्रिमनल नहीं हूं जो इस तरीके से सर्च वारंट लेकर आ रहे हैं। तोगड़िया ने कहा था कि वक्त आने पर में सबूत के साथ साजिश करने वालों का पर्दाफाश करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+