भारत को मुसलमानों से खतरा, हिंदुओ ज्यादा बच्चे पैदा करो

नई दिल्ली। हाल ही में आये ताजा रिपोर्ट जिसमें कहा गया है कि 2050 तक भारत में सबसे ज्यादा आबादी मुसलमानों की होगी ने विश्व हिंदू परिषद की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस रिपोर्ट के बाद वीएचपी के अतंरराष्ट्रीय महासचिव चंपत राय ने हिंदुओं को ऐसी नसीहत दे डाली जिससे एक बार फिर से हिंदू संगठनों की किरकिरी हो रही है।

champat-rai

चंपत राय ने कहा है कि हिंदुओं को ज्यादा बच्चे पैदा करना चाहिए नहीं तो देश पर मुस्लिमों का कब्जा हो जाएगा। उन्होंने कहा अगर हिंदू एक बच्चे से खुश हैं तो 2050 में उसका ऐसा परिणाम भुगतना होगा। चंपत राय ने यह भी कहा कि वीएचपी घर वापसी का कार्यक्रम जारी रखेगी। विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि हिंदू दंपतियों को बच्चों की संख्या तय करने का कोई अधिकार नहीं है।

चंपत राय यहीं नहीं रुकते वो कहते हैं कि केंद्र की मोदी सरकार इससे सहमत हो या ना हो लेकिन घर वापसी का कार्यक्रम जारी रहेगा। उन्होंने घर वापसी को राष्ट्र सेवा से जोड़ते हुए कहा कि घर वापसी के जरिए लोगों जागरुक कर हम राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं। इंडोनेशिया के पियू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2050 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी जनसंख्या हिंदू होगी जबकि भारत में मुस्लिमों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक होगी।

आंकडों के मुताबिक हिंदुओं की आबादी पूरी दुनिया में 34 फीसदी बढेगी और यह 2050 तक करीब एक अरब से 1.4 अरब तक होगी। भारत में मुस्लिमों की संख्या इंडोनेशिया से भी अधिक हो जाएगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+