मशहूर मराठी अभिनेता जयराम कुलकर्णी का 88 की उम्र में निधन, सिनेमा जगत में शोक की लहर
नई दिल्ली। मराठी के दिग्गज अभिनेता जयराम कुलकर्णी का पुणे में आज निधन हो गया, वो 88 साल के थे, उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे किया जाएगा, जयराम कुलकर्णी की मुख्य फिल्मों में 'प्रेम दीवाने' (1992), 'जुंज तुझी माझी' और 'दे दनादन' (1987) हैं।अपने एक्टिंग के दम पर अपने फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाले अभिनेता जयराम कुलकर्णी के जाने से मराठी सिनेमा में शोक की लहर है।

बता दें कि जयराम कुलकर्णी ने कई फिल्मों में यादगार करेक्टर रोल प्ले किया है, उनकी मोहक मुस्कान के तो सभी दीवाने थे, उनका जन्म अम्बजे के गांव सोलापुर के बरशी तालुका के पास हुआ था। वो शुरू से ही नाटक के शौकीन थे, उनका ये ही शौक उन्हें फिल्मों तक ले आया, 1959 में जयराम ने ऑल इंडिया रेडियो पुणे में नौकरी भी की थी, वो तब ग्रामीणों भाईयों के लिए एक कार्यक्रम पेश करते थे, जो कि उस वक्त बहुत लोकप्रिय हुआ था, मशहूर फिल्म डायरेक्टर अनंतराव माने ने पहला ब्रेक दिया था, इसके बाद इन्होंने पलटकर नहीं देखा।
मृणाल कुलकर्णी के ससुर थे जयराम कुलकर्णी
जयराम कुलकर्णी , मशहूर टीवी अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी के ससुर थे, जिन्हें लोग सोन परी या मीराबाई के नाम से जानते हैं, उन्होंने रुचिर कुलकर्णी संग शादी की है, मृणाल अब पर्दे पर कम ही दिखती हैं। उन्होंने साल 2018 में आखिरी मराठी फिल्म ये रे ये रे पैसा की थी।












Click it and Unblock the Notifications