बॉलीवुड से आई एक और बुरी खबर, डायरेक्टर जॉनी बख्शी का निधन

नई दिल्ली: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए साल 2020 काफी बुरा जा रहा है। पहले ऋषि कपूर, इरफान खान और सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने सबको झंकझोर दिया। इसके बाद कई फिल्म निर्माता और निर्देशक भी इस दुनिया को अलविदा कह गए। अब खबर सामने आई है कि मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक जॉनी बख्शी इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन पर बॉलीवुड कलाकारों ने दुख व्यक्त किया है।

सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

बेटी प्रिया के मुताबिक बख्शी की उम्र 82 साल के आसपास थी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिस वजह से आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सबसे पहले कोरोना की आशंका को देखते हुए उनका कोविड-19 टेस्ट हुआ लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद शुक्रवार रात को करीब 2 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हुए।

कई हस्तियों ने व्यक्त किया दुख

कई हस्तियों ने व्यक्त किया दुख

इसके बाद शनिवार को जॉनी बख्शी का अंतिम संस्कार मुंबई में ही कर दिया गया। कोरोना वायरस के चलते ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे। सिर्फ परिवार के सदस्य ही अंतिम यात्रा में शामिल हुए। निर्माता कुणाल कोहली, सबाना आजमी समेत तमाम बॉलीवुड हस्तियों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। डायरेक्टर विनय शुक्ला के मुताबिक बख्शी एक दम सीधे साधे शख्स थे। उन्होंने काफी मेहनत की। कभी उनको सफलता मिली तो कभी निराशा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

इन फिल्मों का किया निर्माण

इन फिल्मों का किया निर्माण

जॉनी बख्शी ने महेश भट्ट के साथ भी काम किया था। 'मंजिलें और भी हैं' और राज खोसला की 'मेरा दोस्त मेरा दुश्मन' उनकी बेहतरीन फिल्में मानी जाती हैं। राजेश खन्ना के साथ उन्होंने 1994 में 'खुदाई' नामक फिल्म बनाई थी। इसके अलावा उन्होंने 1993 में आई 'फिर तेरी कहानी याद आयी', 1992 में 'डाकू और पुलिस' का भी डायरेक्शन किया। अनुपम खेर ने उनके निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा कि जॉनी बख्शी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। वो मेरे मुंबई में शुरूआती दौर के साथी थे। अलविदा मेरे दोस्त, ओम शांति।

निशिकांत कामत का भी निधन

निशिकांत कामत का भी निधन

हाल ही में जाने माने निर्देशक निशिकांत कामत का भी निधन हो गया था, वो पिछले काफी समय सेलीवर सिरोसिस नामक बीमारी से जूझ रहे हैं। 50 वर्ष के कामत का इलाज हैदराबाद के Asian Institute of Gastroenterology में चल रहा था। बताया जा रहा था कि निशिकांत को ICU में रखा गया था, उनके दोस्त और फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख ने उनके निधन की जानकारी ट्विटर पर दी थी।

एक्ट्रेस संगीता ने भी कहा अलविदा

एक्ट्रेस संगीता ने भी कहा अलविदा

अगस्त के अंतिम सप्ताह में एक्ट्रेस संगीता श्रीवास्तव का भी निधन हो गया था। वो 'Vasculitis' नाम की बीमारी से पीड़ित थीं। जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हुए। इस बीच 25 अगस्त को उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। टीवी इंडस्ट्री में संगीता का काफी नाम था। उन्होंने 'इस प्यार को क्या नाम दूं' के अलावा 'थपकी प्यार की' और 'भंवर' जैसे कई शो में काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+