वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की फिर बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती
Lal Krishna Advani Health News: भारत रत्न और वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की बुधवार रात को फिर से तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
अपोलो अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को रात 9 बजे डॉक्टर विनीत सूरी की निगरानी में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर है।

एलके आडवाणी को मथुरा रोड स्थित अपोलो अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में निगरानी में रखा गया है। पिछले दिनों भी आडवाणी को दिल्ली के एम्स अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। 96 वर्षीय एलके आडवाणी उम्र संबंधित स्वास्थ्य परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
मालूम हो कि इससे पहले पूर्व उप प्रधानमंत्री को 26 जुलाई को रात करीब 10.30 बजे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां वो जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टरों की निगरानी में थे, हालांकि उसके अगले दिन यानी 27 जुलाई को उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications