दिग्गज बंगाली फिल्म निर्माता बुद्धदेब दासगुप्ता का निधन, ममता बनर्जी ने जाहिर किया दुख

नई दिल्ली, 10 जून। दिग्गज बंगाली फिल्म निर्माता बुद्धदेब दासगुप्ता की 77 साल की उम्र में आज मृत्यु हो गई। वह दक्षिण कोलकाता स्थिति अपने घर पर ही थे और आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। रिपोर्ट के अनुसार के पिछले कुछ दिनों से बुद्धदेब बीमार थे और डायलिसिस पर थे। उन्हें किडनी की भी दिक्कत थी, जिसके बाद आज सुबह तकरीबन 8 बजे बुद्धदेब दासगुप्ता का निधन हो गया। बुद्धदेब के निधन पर फिल्म निर्माता राज चक्रबर्ती ने भी दुख जाहिर किया और उनके परिवार व दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की।

Buddhadeb Dasgupta

बुद्धदेब दासगुप्ता के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी दुख जाहिर किया। उन्होंने ट्वीट करके लिखा जानेमाने फिल्म निर्माता बुद्धदेब दासगुप्ता के निधन से दुखी हूं। अपने काम से उन्होंने सिनेमा की भाषा में संगीत घोला। फिल्म समुदाय के लिए उनका जाना बड़ी क्षति है। उनके परिवार, चाहने वालों और सथियों के प्रति मैं अपनी संवेदना जाहिर करती हूं।

बता दें कि बुद्धदेब दासगुप्ता की पांच फिल्मों ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था। जबकि दो फिल्मों के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर का भी खिताब दिया गया। उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी 27 मई 2008 में स्पेन के मैड्रिड में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नवाजा गया था। बुद्धदेब दासगुप्ता की बेहतरीन फिल्मों की बात करें जिसने उन्हें एक अलग पहचान और ख्याति दिलाई तो वह बाग बहादुर, लाल दर्जा, कालपुरुष है। इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती स्टारर तहादर कथा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+