Sridevi Died: राष्ट्रपति ने श्रीदेवी के निधन पर जताया शोक, ट्वीट से जाहिर की संवेदनाएं

Recommended Video

    Sridevi: PM Modi और President Ram Nath Kovind ने Tweet कर जताया दुख | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों में शामिल श्रीदेवी हमारे बीच में नहीं रहीं, उनका दिल का दौरा पड़ने से शनिवार रात को दुबई में निधन हो गया, वो मात्र 54 साल की थीं। वह बॉलीवुड ऐक्टर मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने के लिए परिवार के साथ दुबई गई थीं और वहीं दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया, प्राप्त जानकारी के मुताबिक, श्रीदेवी का पार्थिव शरीर को आज दोपहर 2 बजे तक एयर कार्गो से मुंबई लाया जाएगा।

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

    श्रीदेवी के अचानक यूं चले जाने से बॉलीवुड समेत पूरा भारत सदमे में हैं, लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि ये सच है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा, 'फिल्म स्टार श्रीदेवी की मौत से दुखी हूं. वह लाखों फैंस का दिल तोड़ कर गई हैं. उनकी लम्हे और इंग्लिश विंग्लिश जैसी फिल्में दूसरे कलाकारों के लिए प्रेरणा हैं. उनके परिजनों और करीबी लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

    कमल हासन

    कमल हासन

    प्रसिद्ध अभिनेता और राजनेता बने कमल हासन ने कहा, 'मैंने श्रीदेवी को एक किशोरी से लेकर उनके प्रभावशाली बनने तक देखा था. वह स्टारडम की हकदार थीं. उनके साथ बिताए पर शानदार पलों की यादें मेरे जेहन में हैं, उनसे आखिरी बार मिलने की भी. अब सदमा की लोरी की याद मुझे सता रही है. हम उन्हें मिस करेंगे'

    चुलबुली, खूबसूरत और ग्लैमरस श्रीदेवी

    चुलबुली, खूबसूरत और ग्लैमरस श्रीदेवी

    मालूम हो हिंदी सिनेमा की बेहद चुलबुली, खूबसूरत और ग्लैमरस श्रीदेवी को फीमेल सुपरस्टार कहा जाता था। पुरुष प्रधान बॉलीवुड में श्रीदेवी ने अपने अभिनय और नृत्य के दम पर एक अलग पहचान बनाई थी। श्रीदेवी ने सदमा, चांदनी, हिम्मतवाला, तोहफा, नगीना, हीर रांझा, रूप की रानी चोरों का राजा, लाडला, जुदाई जैसी कई यादगार फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया।

    प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी

    प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी

    प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी करने के बाद उन्होंने फिल्मों से लंबा ब्रेक लिया था लेकिन उसके बाद उन्होंने इंग्लिश-विंग्लिश से धमाकेदार वापसी की थी। श्रीदेवी ने हाल ही में 'मॉम' फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+