ट्रक से भिड़ी शबाना आजमी की कार, एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुईं दिग्गज एक्ट्रेस
मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। बताया जा रहा कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ये हादसा उस समय हुआ जब वो अपनी कार से कहीं जा रही थी। इसी दौरान उनकी कार की टक्कर एक्सप्रेसवे पर ही एक ट्रक से हो गई। इस हादसे में दिग्गज अभिनेत्री को गंभीर चोट आई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, शबाना आजमी के चेहरे पर भी चोट के निशान देखने को मिले हैं। उनके नाक और मुंह में चोट आई है। एमजीएम अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भयानक था कि उनकी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
Recommended Video

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुईं शबाना आजमी
पूरा मामला उस समय सामने आया जब शनिवार को शबाना आजमी अपनी कार से कहीं जा रहीं थीं। इसी दौरान खालापुर टोल प्लाजा के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर उनकी कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई। ये हादसा कितना भयानक था ये तस्वीर देखकर समझा जा सकता है। दिग्गज एक्ट्रेस को गंभीर चोट आई है। उन्हें तुरंत ही कार से बाहर किया गया। बाद में उन्हें मुंबई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे में दिग्गज एक्ट्रेस को मुंह और नाक में चोट आई है। बताया जा रहा कि घटना के दौरान शबाना आजमी के पति जावेद अख्तर भी साथ थे। हालांकि उन्हें खास चोट नहीं आई है। हादसा कितना भयानक था ये हादसे के बाद शबाना आजमी की कार की स्थिति देखकर समझा जा सकता है। इसमें गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं ट्रक का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।

शबाना आजमी के मुंह और नाक में आई गंभीर चोट
फिलहाल हादसे के तुरंत बाद एक्ट्रेस को अस्पताल पहुंचाया गया। इससे पहले उनकी हादसे के बाद की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल नजर आ रही हैं। वहीं अभी तक ये साफ नहीं हुआ कि आखिर उनकी गाड़ी का हादसा कैसे हुआ। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। वहीं हादसे की खबर के बाद दिग्गज एक्ट्रेस के फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications