दारा सिंह की जयंती पर ऋषि कपूर का ये ट्वीट क्यों हो रहा वायरल
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अपने ट्वीट्स को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। ऐसा ही एक ट्वीट ऋषि कपूर ने पहलवान दारा सिंह की जयंती पर किया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दारा सिंह ने दुनियाभर में अपनी पहलवानी से भारत का नाम रोशन किया था।

ऋषि कपूर का ट्वीट वायरल
दारा सिंह की जंयती (19 नवंबर) के मौके पर एक्टर ऋषि कपूर ने ट्वीट किया, 'जन्मदिन मुबारक दारा सिंह साहेब, मुंबई में रहते हुए उनको कुछ फिल्मों में काम करने का मौका भी मिला। इस धरती पर वे सबसे विनम्र, दयालु और प्यारे इंसान थे। उनको ही लेकर कहा जाता था- अपने आपको दारा सिंह समझता है?' ऋषि कपूर ने इस अंदाज में दारा सिंह को श्रद्धांजलि दी तो उनका ट्वीट तेजी से वायरल होने लगा। इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने दारा सिंह को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
दारा सिंह ने कई फिल्मों में काम किया
पहलवानी की दुनिया में देश का नाम रोशन करने वाले दारा सिंह का जन्म 19 नवंबर 1928 को अमृतसर में हुआ था। किंग-कॉन्ग जैसे पहलवानों को पटखनी देने वाले दारा सिंह ने कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने हनुमान का किरदार जिस तरह निभाया, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उन्होंने हिंदी-पंजाबी फिल्मों में डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लेखक के तौर पर काम किया।

राज्यसभा के लिए भी हुए थे नामित
उन्होंने 1998 में भाजपा की सदस्यता भी ली थी। वे पहले ऐसे खिलाड़ी थे जिन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया गया था। 'संगदिल' से उन्होंने 1952 में एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत की थी। दारा सिंह का नाम उस दौर की मशहूर अभिनेत्री मुमताज के साथ भी जुड़ा था। दोनों ने साथ में कई फिल्में की। 1963 में फिल्म 'फौलाद' में दारा सिंह और मुमताज साथ नजर आए थे। फिल्म अभिनेता और पहलवान दारा सिंह का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे विंदु दारा सिंह भी एक्टर हैं।












Click it and Unblock the Notifications