पंचतत्व में विलीन हुईं रीमा लागू, लोगों ने दी अश्रुपूर्ण विदाई

रीमा लागू ने सलमान खान की ऑनस्क्रीन मां के रूप में कई हिट फिल्मों में काम किया था।

मुंबई। अभिनेत्री रीमा लागू के पार्थिव शरीर का गुरुवार दोपहर बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंधेरी के ओशिवारा श्मशान गृह में रीमा लागू पंचतत्वों में विलीन हो गईं। 59 वर्षीय रीमा लागू का गुरुवार सवेरे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए कई फिल्मी हस्तियां शमशान घाट पहुंची थीं जिनमें आमिर खान और ऋषि कपूर प्रमुख रहे। आमिर खान ने इस मौके पर अपनी संवेदना जताते हुए कहा कि मेरे लिए विश्वास करना कठिन है, लेकिन वो हमेशा मेरी यादों में रहेंगी।

ओशिवरा में अंतिम संस्कार

ओशिवरा में अंतिम संस्कार

उनका आज दोपहर 2 बजे मुंबई के ओशिवरा में अंतिम संस्कार किया जाएगा रीमा लागू बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पॉपुलर मांओं में गिनी जाती थी।

छवि अभिनेता सलमान खान की रीयल मां के रूप में

छवि अभिनेता सलमान खान की रीयल मां के रूप में

  • उनकी छवि अभिनेता सलमान खान की रील मां के रूप में थी।
  • राजश्री प्रोडक्शन का अभिन्न अंग रहीं रीमा लागू ने 'मैंने प्यार किया' , हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं, वास्तव, कुछ कुछ होता है, साजन,जैसी सुपरहिट फिल्मों में सशक्त अभिनय किया था।

सुपरहिट फिल्मों में सशक्त अभिनय

सुपरहिट फिल्मों में सशक्त अभिनय

रीमा लागू ने 70 और 80 के दशक में मराठी और हिंदी फिल्मों में काम करना शुरू किया और वक्त के साथ बॉलीवुड की मशहूर ऑनस्क्रीन मां बन गईं।

टीवी सीरियल

टीवी सीरियल

थियेटर, टेलीविजन और फिल्म की अभिनेत्री रीमा लागू तू-तू मैं-मैं, श्रीमान-श्रीमति जैसे टीवी सीरियल में अभिनय कर चुकी है।

शादी फेमस एक्टर विवेक लागू

शादी फेमस एक्टर विवेक लागू

  • रीमा का जन्म सन् 1958 में पुणे में हुआ। यहां के हुजुरपागा स्कूल में उनकी पढ़ाई हुई। इस दौरान उन्होंने मराठी नाटकों में काम करना शुरु कर दिया।
  • रीमा की मां मराठी नाटकों की फेमस एक्ट्रेस थीं।
  • रीमा की शादी फेमस एक्टर विवेक लागू से हुई थी, लेकिन बाद में वें अलग हो गए थे।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+