घर के भीतर मिला दुर्लभ प्रजाति का सफेद अजगर, देखिए कैसे इसे पकड़ा गया

नई दिल्ली। आपने कई तरह के सांपो को देखा होगा, जिसमे अजगर सांप अपने आकार की वजह से लोगों को अपनी ओर बहुत प्रभावित करता है। लेकिन शायद ही ऐसा हो कि आपने सफेद रंग का अजगर कभी देखा हो। कर्नाटक के बन्त्वाल में बहुत ही दुर्लभ प्रजाति का सफेद रंग का अजगर सांप देखने को मिला है। इस सफेद रंग के अल्बीनो सांप को एक घर में देखा गया, जिसके बाद फॉरेस्ट विभाग की टीम ने उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। सांप की वजह से किसी को भी कोई दिक्कत नहीं हुई, इसने घर में भी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस सांप का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि सफेद रंग के अल्बीनो अगर काफी दुर्लभ प्रजाति के सांप होते हैं और यह जहरीले नहीं होते हैं। लेकिन इस तरह के सांप को पकड़ने में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि जब ये अपने शिकार के पास रेंगते हुए जाते हैं तो यह काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। सफेद रंग के अल्बीनो अजगर अपने शिकार को पकड़कर बहुत ही मजबूती से जकड़ लेते हैं और जबतक शिकार का दम नहीं निकल जाता है वह उसे छोड़ते नहीं हैं।

अफ्रीका में पाए जाते हैं सफेद अजगर

अफ्रीका में पाए जाते हैं सफेद अजगर

सफेद अल्बीनो बॉल अजगर मुख्य रूप से अफ्रीका के पश्चिमी हिस्सों में पाए जाते हैं, लेकिन यहां पर भी ये बहुत ही कम संख्या में पाए जाते हैं और ये काफी दुर्लभ प्रजाति के होते हैं। आमतौर पर जालीदार अजगर इंसानों को अपना शिकार बनाते हैं। हालांकि इंसानों पर अजगर सांप के हमले आम नहीं हैं, लेकिन इस प्रजाति के सांपों ने इंसानों पर कई बड़े हमले किए हैं।

हिसार एयरपोर्ट पर मिला था जहरीला सांप

हिसार एयरपोर्ट पर मिला था जहरीला सांप

बता दें कि इससे पहले हिसार इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वन्य प्राणी विभाग की टीम ने करीब आठ फीट लंबे ईस्टर्न ब्राइन सांप को पकड़ा था। इस सांप को वन्य प्राणी विभाग की टीम के सीनियर इंस्पेक्टर रामेश्वर महंत और ग्रामीण सुलखनी ने पकड़ने में सफलता हासिल की। तकरीबन 20 मिनट की मशक्कत के बाद इस सांप को पकड़ने में सफलता मिली, जिसके बाद इसे कुछ ही दूरी पर बीड़ के जंगल में छोड़ दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+