मौसम की भविष्यवाणी: मुंबई, गुजरात पर भारी पड़ेगा कल का दिन
भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई की बारिश ने सूरत बदलकर रख दी है। बारिश से मुंबई के लोग परेशान हैं। मुंबई में पिछले कई दिनों से रूक-रूककर बारिश हो रही है लेकिन सोमवार की रात से मुंबई में ज्यादा बारिश देखने को मिली, जिसके कारण अंधरी सब-वे, मालाड सब-वे, कुर्ला, एलिफ़िस्टन स्टेशन पश्चिम, दादर में हिंदमाता के पास और लोअर परेल जैसे निचले इलाको में पानी भर गया है।

लेकिन मुंबई वालों को आगे भी बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही। मौसम विभाग की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार 30 अगस्त यानि बुधवार को भी मुंबई वालों को बारिश से राहत नहीं मिलेगी। आज शाम 4.35 पर मुंबई में हाई टाइड की आशंका भी जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक गुजरात में भी भारी बारिश की आशंका है।
ज्यादा बारिश से पश्चिमी मध्यप्रदेश के लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आगे वाले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ में बारिश कम होगी। पूर्व जम्मू-कश्मीर में भी बारिश होगी। हरियाणा और राजस्थान में आने वाले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है।
आंध्रप्रदेश, केरल, तेलंगाना में आने वाले 24 घंटों में ज्यादा बारिश नहीं होगी। इन राज्यों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम साफ रहेगा।
बारिश फंसे लोगों के लिए इमरजेंसी के लिए 1916 नंबर कॉल करने को कहा गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले दिनों में मुंबई के सांताक्रूज 88 मिलिमीटर और सांताक्रूज 152 सांताक्रूज बारिश हुई है।












Click it and Unblock the Notifications