दिल्ली-NCR में कोहरे का प्रकोप, शीत लहरों ने किया ठंड में इजाफा
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह कोहरे से हुई है, ऊपर से चल रही शीत लहर ने सर्दी में और इजाफा कर दिया है, आने वाले दिनों में पारा के और नीचे गिरने की आशंका है। रविवार को भी दिल्ली का पूरा दिन सर्द भरा, पारा लुढ़ककर 8. 2 पर आ गया, जो साल की इस अवधि के दौरान के सामान्य न्यूनतम तापमान से एक डिग्री नीचे है। वैसे मौसम विभाग ने आज पूरे दिन आसमान साफ रहने की बात कही है।

दिल्ली में घना कोह
उधर सर्दी बढ़ने के साथ ही दिल्ली में घना कोहरा भी शुरू हो गया है, जिसका असर यातायात पर भी पड़ा है, ट्रेंने और फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं, आने वाले दिनों में भी ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है. हालांकि इसके बाद कोहरे से हल्की राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

दिल्ली और एनसीआर को प्रदूषण से मुक्ति नहीं
वैसे आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर को प्रदूषण से मुक्ति नहीं मिली है और ना ही राहत के आसार दिख रहे हैं जिसके कारण दिल्ली और उसके आस-पास इलाके भी धुंघ के शिकार है, साथ ही गिरते तापमान ने यहां के कोहरे में और इजाफा कर दिया है, मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले एक-दो दिन में कोहरा और बढ़ेगा जिससे प्रदूषण कण वायुमंडल से बाहर नहीं निकल पाएंगे और हवा जहरीली होगी, इस कारण लोगों को काफी सावधान रहने की जरूरत है।

एनजीटी ने उठाए सख्त कदम
दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए हर कोशिशें नाकाम हो रही है, राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए एनजीटी ने आदेश ना मानने और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई न करने की वजह से दिल्ली सरकार पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। वही, दिल्ली सरकार को एनजीटी का आदेश सही से लागू न करने की स्थिति में अतिरिक्त 25 करोड़ रुपये सिक्यूरिटी डिपोजिट के तौर पर भी जमा कराने को कहा था।












Click it and Unblock the Notifications