VIDEO: कार्यक्रम में माइक बंद कराने से नाराज विधायक LG किरण बेदी से भिड़ा

पुडुचेरी। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी और एक स्थानीय विधायक के बीच हुई कथित बहस का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में किरण बेदी और एआईएडीएमके के विधायक के बीच हो रही बहस को सुना जा सकता है। यह कार्यक्रम खुले में शौच मुक्त केंद्र शासित प्रदेश की घोषणा करने के लिए आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम को पुडुचेरी के उप्पालम विधानसभा में हो रहा था। इसकी जानकारी किरण बेदी ने एक दिन पहले ट्विटर पर भी दी थी।

 बेदी ने आयोजकों से कहकर माइक बंद करवा दिया

बेदी ने आयोजकों से कहकर माइक बंद करवा दिया

कार्यक्रम के दौरान लोकल एआईएडीएमके के विधायक अंबाज़गन का नाम स्पीकर की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया था। जनता की नराजागी से बचने के लिए विधायक ने कार्यक्रम में बोलने की इजाजत मांगी। लेकिन, जब वह अपने निर्वाचन क्षेत्र की उपलब्धियों को गिना रहे थे। तभी किरण बेदी ने उन्हें भाषण खत्म करने के लिए कहा। किरण बेदी को अनसुना कर वह लगातार बोलते रहे। जिसके बाद बेदी ने आयोजकों से कहकर माइक बंद करवा दिया।

बेदी के आदेश पर उनका माइक स्विच ऑफ किया गया

बेदी के आदेश पर उनका माइक स्विच ऑफ किया गया

इस घटना के के बाद विधायक गुस्सा हो गए और किरण बेदी से उलझ गए। इस दौरान दोनों के बीच काफी तेज नोंकझोंक हुई। बेदी ने विधायक को मंच से नीचे उतरने तक के लिए कह डाला। जिसके बाद मंच पर मौजूद अन्य नेताओं ने इस मामले में हस्तक्षेप किया। अनबलगन का दावा है कि किरण बेदी के आदेश पर उनका माइक स्विच ऑफ किया गया। इसी वजह से वह किरण बेदी पर भड़के हुए थे। इस विवाद के बाद विधायक ने कार्यक्रम का बॉयकॉट कर दिया।

घटना के बाद किरण बेदी ने ट्वीट किया

घटना के बाद किरण बेदी ने ट्वीट किया

घटना के बाद किरण बेदी ने ट्वीट किया, 'एक विधायक का माइक उस वक्त बंद कर दिया गया, जब वह सम्मानित मंत्रियों की मौजूदगी में अपना भाषण संक्षिप्त करने की गुजारिश के बावजूद बोले चले जा रहे थे। उन्होंने सभी की अपील ठुकरा दी। इसके बाद वह भड़क उठे। ऐसा करते हुए मैं उन्हें पहले भी देख चुकी हूं। पुडुचेरी को ओडीएफ बनाने की दिशा में अच्छा काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+