पुणे में आधी रात को कई गाड़ियों में तोड़फोड़, इलाके में दहशत
पुणे।
महाराष्ट्र में पुणे के पिंपरी-चिंचवड इलाके में एक बार फिर से दहशत फैलाने की घटना घटी है। शहर में अज्ञात लोगों द्वारा गाड़ियों की तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना में 17 से 20 गाड़ियों की तोड़फोड़ की गई है। यह घटना रात 1 से सुबह 5 बजे करीब होने की आशंका जतायी जा रही है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
अज्ञात लागों ने की वारदात
पिंपरी चिंचवड इलाके में एक ही रात में वाहनों की तोड़फोड़ करने की 2 घटना घटी है। पिंपरी चिंचवड के राजमाता जिजाऊ सांस्कृतिक भवन के बाहर पार्क की फोरव्हीलर गाड़ियों के कांच अज्ञात लोगों ने पत्थर मारकर तोड़े। राजमाता जिजाऊ सांस्कृतिक भवन पिंपरी चिंचवड महापालिका है यहां लोग अपनी गाड़ियां रोड पर ही पार्क करते हैं क्योंकि कोई पार्किंग नहीं बनी है।

दो इलाकों में तोडफोड़ की घटना
राजमाता जिजाऊ सांस्कृतिक भवन के बाहर पालिका प्रशासन का सिक्योरिटी गार्ड रहता है लेकिन जब रात को इस घटना को अंजाम दिया गया तब सिक्योरिटी गार्ड कहां था, यह भी एक सवाल है? दूसरी तरफ वाकड इलाके के थेरगांव में भी अज्ञात लोगों ने वाहनों की तोड़फोड़ की है। पुणे के पिंपरी चिंचवड इलाके में कई वारदातें हो रही हैं। पुणे में भी पिछले हफ्ते वाहनों की तोड़फोड़ की घटनायें घट चुकी हैं।

इलाके में दहशत का माहौल
पिछले साल भी पुणे में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फोरव्हीलर और टूव्हीलर गाड़ियों की तोड़फोड़ की गयी थी। पिंपरी में हुई इसघटना के बाद नागरिकों में दहशत का माहौल बना हुआ है जिससे पुलिस-प्रशासन पर कई सवाल उठ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications