जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, तीर्थयात्रियों से भरी बस चेनाब नदी में गिरी, 11 लोगों की मौत
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर माछैल माता के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों से भरी गाड़ी चेनाब नदी में गिर गई है। इस दुर्घटना में 11 यात्रियों के मारे जाने की खबरें हैं।
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर माछैल माता के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों से भरी गाड़ी चेनाब नदी में गिर गई है। इस दुर्घटना में 11 यात्रियों के मारे जाने की खबरें हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद्य ने जानकारी दी है कि हादसे में सिर्फ पांच वर्ष का एक बच्चा जिंदा बच्चा है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाड़ी किश्तवाड़ से 28 किलोमीटर दूर उस समय हादसे का शिकार हुई जब यह पैडर की तरफ जा रही थी। अब तक 11 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इससे पहले सोमवार को भी किश्तवाड़ में लैंडस्लाइड की चपेट में एक मिनी बस और एक कार आ गई थी थी। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी और 12 लोग घायल हो गए थे।













Click it and Unblock the Notifications