अजय देवगन के पिता और जानेमाने एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन का निधन
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने एक्शन डायरेक्टर और एक्टर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन हो गया है। मुंबई में उन्होंने अंतिम सांसें ली। वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई के सांताक्रूज स्थित सूर्या अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने करीब 80 से ज्यादा फिल्मों में एक्शन कोरियोग्राफ किया। इसके अलावा उन्होंने 'हिंदुस्तान की कसम' नाम से आई फिल्म को डायरेक्ट भी किया था। केवल एक्शन और डायरेक्शन नहीं वीरू देवगन ने बतौर एक्टर भी फिल्म में काम किया था।

वह क्रांति (1981), सौरभ (1979) और सिंहासन (1986) जैसी फिल्मों में बतौर एक्टर नजर आए। बतौर एक्शन डायरेक्टर उनकी बेहतरीन फिल्मों में 'फूल और कांटे', 'हिम्मतवाला', 'प्रेम रोग', 'क्रांति', 'दो और दो पांच' जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं। इसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications