Love Story: 15 साल की लड़की से इश्क कर बैठे थे Anil Agarwal, साथ फिल्म देखने के लिए दी थी रिश्वत
Vedanta Group chairman Anil Agarwal Love Story Update: भारत के जाने-माने उद्योगपतियों में शुमार और वेदांता ग्रुप के संस्थापक अनिल अग्रवाल के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके इकलौते बेटे अग्निवेश अग्रवाल की अकस्मात मौत हो गई हैं। 49 साल की अवस्था में दुनिया को अलविदा कहने वाले अग्निवेश के निधन ने अनिल अग्रवाल को बुरी तरह से तोड़ दिया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने बेटे के निधन की जानकारी दी है।
उन्होंने लिखा है कि ' आज मेरे जीवन का सबसे दर्दनाक दिन है। मेरा अग्निवेश, मेरा 49 साल का बेटा, आज हमारे बीच नहीं रहा। एक बाप के कंधे पर बेटे की अर्थी जाये इससे बुरा और क्या हो सकता है।' दुखों के समंदर डूबे अनिल अग्रवाल की पीड़ा वाकई में असहनीय है।
जिंदगी को बेहद ही खुशनुमा अंदाज में जीने वाले अनिल अग्रवाल को कभी इस तरह का दर्द सहना पड़ेगा ये किसी ने सोचा ही नहीं था। आपको बता दें कि असल जिंदगी में अनिल अपनी खुशमिजाजी के लिए जाने जाते हैं।
Love Story: 15 साल की लड़की से इश्क कर बैठे थे Anil Agarwal
मई 2025 में अपने वैवाहिक जीवन के 50 साल पूरे करने वाले अनिल अग्रवाल ने अपनी पत्नी किरण के लिए एक बहुत ही रोमांटिक पोस्ट लिखी थी, जिसकी काफी चर्चा भी हुई तो वहीं एक इवेंट में उन्होंने अपनी 'लव लाइफ' से जुड़ा सीक्रेट भी शेयर किया था।
'मैने सिर्फ सगाई वाले ही दिन किरण को देखा था' (Love Story)
बिहार के पटना में एक मारवाड़ी परिवार में जन्मे अनिल ने बताया था कि 'बात 70 के दशक की है, उन दिनों शादी बहुत जल्दी उम्र में ही पक्की हो जाती थी। जिस वक्त मेरी शादी तय की गई, उस वक्त किरण मात्र 15 साल की थीं, घरवालों ने ये रिश्ता तय किया था, मैने सगाई वाले ही दिन किरण को पहली बार देखा था, इसके अलावा में उसके बारे में कुछ भी जानता था। उस वक्त सगाई के बाद और शादी से पहले लड़के-लड़कियों का मिलना वर्जित होता था और मेरे घर पर तो इसकी खास मनाई भी थी।'

'किरण को राजेश खन्ना बहुत पसंद थे' (Anil Agarwal Love Story)
'मैं उस वक्त मुंबई में रहा करता था, मैं बीच-बीच में पटना आता था और किरण से मिलना चाहता था लेकिन ये बिल्कुल भी आसान नहीं था। बातों-बातों में मुझे पता चला कि किरण को राजेश खन्ना बहुत पसंद हैं। उस वक्त राजेश खन्ना की हिट फिल्म 'राजा-रानी' प्रदर्शित हुई थी, जो कि पटना के अशोक टॉकिज में लगी थी, मैं उसे किरण को दिखाना चाहता था लेकिन ये सब आसान नहीं था लेकिन किस्मत ने मेरा साथ दिया और उस वक्त जनमाष्ट्रमी पड़ गई, मेरी मां में मिठाई का डिब्बा मेरे छोटे भाई को दिया और कहा कि किरण के घर पर दे आओ।'

'अपने दोस्त के साथ मिलकर एक स्वांग रचा' (Love Story)
'मैंने भाई को उस वक्त पतंग खरीदने का लालच दिया और बहुत सारे पैसे भी दिए और उससे मिठाई का बॉक्स लेकर किरण के घर पहुंचा लेकिन वहां पर किरण के बड़े भाई थे, जिन्होंने मेरा खूब स्वागत तो किया लेकिन किरण से मिलने नहीं दिया, तब मैंने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक स्वांग रचा और अपने साले साहब को ताश खेलने के लिए आमंत्रित किया। साले साहब को ताश को बहुत शौक था और इसलिए उन्होने मेरा ऑफर स्वीकार कर लिया।'
'फिल्म 'राजा-रानी' का रोमांच आज भी जेहन में जिंदा'
'मेरे दोस्त ने उन्हें तीन-चार घंटे ताश के गेम में उलझाए रखा और मैं पीछे के दरवाजे से किरण को लेकर अशोक टॉकिज चला गया, मैंने और किरण ने जिंदगी में बहुत सारी फिल्में साथ देखीं लेकिन फिल्म 'राजा-रानी' का रोमांच आज भी जेहन में जिंदा है जिसे याद करके हमेशा लबों पर हंसी आती है।' आपको बता दें कि इस कपल को शादी से दो बच्चे थे, बेटी का नाम प्रिया अग्रवाल है, जबकि बेटे अग्निवेश ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

1976 में वेदांता रिसोर्सेज की नींव रखी
मालूम हो कि 1970 के दशक में अनिल अग्रवाल ने मुंबई आकर धातुओं के व्यापार में कदम रखा। धीरे-धीरे उन्होंने खनन और प्राकृतिक संसाधनों के क्षेत्र में संभावनाओं को पहचाना।1976 में वेदांता रिसोर्सेज की नींव रखी गई, जो आगे चलकर भारत की सबसे बड़ी प्राकृतिक संसाधन कंपनियों में से एक बनी।
Vedanta Group ने लिखा सफलता का नया इतिहास
आज वेदांता ग्रुप एल्यूमिनियम, जिंक, तांबा, लौह अयस्क, स्टील, तेल और गैस जैसे क्षेत्रों में काम करता है। ग्रुप की प्रमुख कंपनियों में Hindustan Zinc, Vedanta Limited, Cairn Oil और Gas शामिल हैं।
-
Mumbai Pune Expressway पर फिर क्यों लगा भयंकर जाम? 5 किलोमीटर लंबी कतारें, घंटों फंसे रहे यात्री, देखें Video -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Mumbai News: मुंबई की अदालत में 'सास-बहू ड्रामा', नौकरी को लेकर हुए घरेलू विवाद में कोर्ट का अहम फैसला -
Mayank Arya Net Worth: YesMadam के मालिक कितने अमीर? क्यों कर रहे ट्रेंड? वर्कर्स Layoff से विवादों में रहे -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के रेट में उठापटक जारी, निवेशक हैरान, मुंबई में क्या है ताजा भाव? -
Mumbai Traffic Jam: मुंबई के इस बिजी इलाके को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, ठाणे-बेलापुर रोड बनेगा सिग्नल फ्री -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications