विवाद: वेद प्रताप वैदिक बोले, विरोध करने वाले 'पागल' सांसदों पर मैं थूक दूंगा
नई दिल्ली। बीते दिनों हाफिज सईद से चर्चा के बाद विवाद के केंद्र में आए वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रसाद वैदिक को एक बार फिर अपनी बयानी सफाई देनी पड़ रही है। वैदिक ने अजमेर लिटेररी फेस्टिवल में नया विवादित बयान दे दिया। वैदिक ने इस बार संसद और सांसदों को लेकर 'थूकने' का बयान दिया है।

इस सत्र के बाद शायद वैदिक को अपनी गलती का अहसास हुआ व वह देर तक यह सफाई देते रहे कि उनका कहने का अर्थ था कि एसे प्रस्ताव पर थूक दूंगा। वे बोले कि मैं सांसदों और संसद का अपमान नहीं करना चाहता।
पढ़ें- आधार कार्ड पर जंग
उन्होंने फिर कहा कि मैं जानता हूं कि मेरे कुछ सांसद मित्रों ने राजनीतिक मजबूरियों के चलते मेरी गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने खुद को बेबाक बताते हुए मौजूदा राजनैतिक दौर को दुर्भाग्यपूर्ण माहौल करार दिया।
जब मुझे किसी ने कहा कि संसद में दो सांसदों ने मेरी गिरफ्तारी की मांग की तो मैंने कहा कि दो नहीं 100 भी नहीं, 543 सांसद भी अगर सर्वकुमति से मेरी गिरफ्तारी का प्रस्ताव पारित करें और कहें कि डॉक्टर वैदिक को फांसी पर चढ़ओ तो मैं उस पूरी संसद पर थूकता हूं।
बयान में उन्होंने निर्वाचित नेताओं के लिए कहा कि वे मूर्ख और बुद्धिहीन हैं। मैं उनकी बात को नहीं मानता। हालांकि वे विवाद के बाद इस पूरे कथन को नए सिरे से पेश करते नज़र आए व उन्होंने जमकर सफाई भी दी कि बयान को तोड़-मरोड़कर पेश ना किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications