Rajasthan Assembly Elections 2018: मझधार में फंसीं वसुंधरा राजे, सामने है दोहरी चुनौती
Recommended Video

नई दिल्ली। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सत्ता को हासिल करने की बड़ी चुनौती है। एक तरफ जहां भाजपा पिछले कई बार के इतिहास को तोड़कर दोबारा सत्ता में आने की कोशिश में जुटी है तो दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर का फायदा उठाकर भाजपा को सत्ता से बाहर करने में पूरी ताकत झोंक रही है। सियासी पंडितों की मानें तो इस बार राजस्थान में भाजपा की हालत थोड़ी कमजोर है, ऐसे में कांग्रेस की सत्ता में वापस की अटकलें तेज हो गई हैं। लेकिन इन तमाम अटकलों को दरकिनार करते हुए प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपनी पूरी ताकत इस चुनाव में झोंक रही हैं।

परंपरागत सीट से ही लड़ेंगी चुनाव
कयास लगाए जा रहे थे कि सत्ता विरोधी लहर के चलते वसुंधरा राजे अपनी परंपरागत सीट की बजाए किसी दूसरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए वसुंधरा राजे ने झालरापाटन की सीट से ही चुनाव लड़ने का फैसला लिया और 17 नवंबर को यहां से नामांकन दाखिल किया था। गौर करने वाली बात यह है कि इस सीट से वसुंधरा राजे 2003 से लगातार अजेय रही हैं। लेकिन इस बार उनका सामना यहां काफी कड़ा होने वाला है।

काफी खींचतान
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ कांग्रेस ने मानवेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है, ऐसे में इन दोनों दिग्गज नेताओं के आमने-सामने आने से इस सीट पर यह मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। दरअसल मानवेंद्र सिंह और वसुंधरा राजे के परिवार के बीच खींचतान काफी लंबे समय से चली आ रही है, लिहाजा माना जा रहा है कि इस बार का चुनाव दिलचस्प हो सकता है। लोगों का मानना है कि एक तरफ जहां यह चुनाव राजे के लिए स्वाभिमान की लड़ाई है तो दूसरी तरफ मानवेंद्र सिंह के लिए यह बदले का चुनाव है।

राजे के सामने दोहरी चुनौती
जिस तरह से वसुंधरा राजे इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं उसने उनकी मुश्किल को बढ़ा दिया है। दरअसल एक तरफ जहां राजे पर प्रदेश में पार्टी की जीत को सुनिश्चित करना है तो दूसरी तरफ उन्हें अपनी सीट को भी बचाना अहम है। ऐसे में वसुंधरा राजे को दो तरफ अपना ध्यान केंद्रित करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से उनका यह चुनावी अभियान काफी मुश्किल साबित हो रहा है। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि आने वाले चुनाव के नतीजे किस ओर इशारा करते हैं।
इसे भी पढ़ें- Rajasthan Assembly Elections 2018: भिंडी से लेकर फूलगोभी और अनानास से लेकर नाशपाती तक मिले चुनाव चिन्ह
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications