JNU वीसी नियुक्ति पर वरुण गांधी ने उठाए सवाल, शांतिश्री के प्रेस बयान में निकाली ग्रामर की गलतियां

नई दिल्‍ली, 8 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने मंगलवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की नई कुलपति के पद पर शांतिश्री धूलिपुडी पंडित की नियुक्ति पर सवाल उठाया है। गांधी ने एक ट्वीट में कुलपति पंडित द्वारा जारी एक प्रेस बयान में कई ग्रामरसंबंधी गलतियां गिनाई हैं।

Recommended Video

    Varun Gandhi ने JNU VC Shantisree Dhulipudi Pandit के ज्ञान पर उठाया सवाल | वनइंडिया हिंदी
    VC

    वरुण गांधी ने अपने ट्वीट की पोस्‍ट पर नवनियुक्‍त कुलपति शांतिश्री धुलिपुडी द्वारा एक प्रेस रिलीज साझा किया। अंग्रेज़ी भाषा में जारी इस प्रेस रिलीज़ में ग्रामर संबंधी तमाम त्रुटियां जो मौजूद हैं उसे गिनााया। वरुण गांधी ने लिखा एनयू के नए कुलपति की यह प्रेस विज्ञप्ति निरक्षरता की एक प्रदर्शनी है, जो ग्रामर संबंधी गलतियों से भरी हुई है ऐसी नियुक्तियां ह्यूमन कैपिटल और युवाओं के भविष्य को चोट का काम करती हैं।

    शांतिश्री धुलिपुडी पंडित को जेएनयू की पहली महिला वीसी के रूप में नियुक्त किया गया था, जो ममीडाला जगदीश कुमार की जगह आईं हैं। क्‍योंकि उन्‍हें अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का अध्यक्ष बनाया गया है। 59 वर्षीय पंडित जेएनयू की पूर्व छात्रा भी हैं, जहां उन्होंने एमफिल के साथ-साथ इंटरनेशलन रिलेशन में पीएचडी की है।

    वहीं जेएनयू के छात्रों और किसानों की आलोचना करने वाले पंडित के पुराने ट्वीट जमकर शेयर कर रहे हैं। जिन्हें पंडित के नाम वाले एक ट्विटर अकाउंट द्वारा पोस्ट किया गया था, सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से शेयर किए गए। एक असत्यापित खाते से किए गए ट्वीट, जिसमें पंडित का नाम था जिसमें महात्‍मा गांधी की हत्‍या करने वाले और नाथूराम गोडसे को महिमामंडन करती नज़र आ रही हैं। इसके अलावा इस अकाउंट से एंटी मुस्लिम ट्वीट्स भी किए गए हैं। हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई थी कि यह पंडित का अकाउंट था या नहीं, सोशल मीडिया हैंडल को घंटों बाद हटा लिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+