पीलीभीत में गूंजा नारा, 'यूपी CM कैसा हो, वरुण गांधी जैसा हो'

आइए बिन्दुबार समझें हकीकत-
- केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी की मौजूदगी में उनके संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में कल 'हमारा सीएम कैसा हो, वरुण गांधी जैसा हो' के जमकर नारे लगे।
- उत्तर प्रदेश में एक ओर जहां सत्तारुढ समाजवादी पार्टी विधानसभा उप चुनाव की तैयारी में जुटी है, वहीं बीजेपी के पास खेलने के लिए 'वरुण' नाम का कार्ड है।
- मेनका ने उत्तर प्रदेश की सरकार और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव को निशाना बनाकर वरुण को सीएम वरुण कहकर प्रोजेक्ट किया।
- मेनका गांधी ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 73 सीट जीती हैं, लेकिन प्रदेश की जनता काफी परेशान हैं इससे सपा बदले का शासन चला रही है।
क्या पक रही है वरुण की दाल-
एक ओर यूपी में बिजली कटौती जैसे मुद्दों को सपा की बदले की कारर्वाई कहकर परोसा जा रहा है वहीं भाजपा अपने 'सुपर प्लान' पर अभी चुप्पी नहीं तोड़ रही है। मेनका उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में अपने बेटे वरुण गांधी को मुख्यमंत्री पद के दावेदार के तौर पर देखना चाहती हैं। अगर पार्टी की राय इससे अलग हुई तो मेनका और वरुण को सियासी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications