चंडीगढ़ छेड़खानी केस:पहली बार बोले बराला, वर्णिका बेटी जैसी,बेटे पर कानून के मुताबिक हो कार्रवाई
सुभाष बराला ने वर्णिका को अपनी बेटी बताते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए।
चंडीगढ़। हरियाणा के चंडीगढ़ में आईएएस की बेटी से छेड़खानी मामले में फंसे बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला की मुश्किलें बढ़ने लगी है। पिता ने भी अब बेटे की मदद से इंकार कर दिया है।

पहली बार मीडिया के सामने आए सुभाष बराला ने वर्णिका को अपनी बेटी बताते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए। सुभाष बराला ने कहा कि वर्णिका मेरी बेटी जैसी है, उसे न्याय मिलना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए। बराला ने खुद को और बीजेपी को इस पूरे मामले से अलग करते हुए कहा कि इस मामले में मेरा और बीजेपी का इस मामले से कोई लेना देना नहीं।
Recommended Video

आपको बता दें कि सुभाष बराला के बेटे विकास बराला पर आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से गरमा गया है। वर्णिका ने साफ कर दिया है कि वो पीछे नहीं हटेगी और आरोपियों को सजा दिलवा कर रहेगी। वहीं हरियाणा पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। विपक्षी पार्टियों को सत्ताधारी बीजेपी पर हमला करने का मौका मिल गया है, लेकिन आज सुभाष बराला ने खुद को और अपनी पार्टी को इस मामले से अलग कर बेटे विकास की मुश्किलें बढ़ा दी है।












Click it and Unblock the Notifications