वाराणसी को मिलेगी 24 घंटे बिजली, भाजपा विधायक का अनशन खत्‍म

akhilesh yadav
लखनऊ। प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी को अब चौबीसो घंटे बिजली मिलेगी। बेमियादी अनशन कर रहे भाजपा विधायक श्यामदेव रायचौधरी दादा को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार की सुबह लखनऊ में अपने आवास पर यह भरोसा दिया। इसके बाद स्वयं जूस पिलाकर सात दिन से चल रहा अनशन समाप्त कराया।

बिजली कटौती से आजिज बनारस की पीड़ा को स्वर देने के लिए एक सप्ताह पहले विधायक वाराणसी के कंपनीबाग में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए थे। उन्होंने मांग की थी कि आजमगढ़, मैनपुरी, कन्नौज और इटावा की तरह ही वाराणसी को भी चौबीसो घंटे बिजली दी जाय। विधायक का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्वाचन क्षेत्र होने के कारण यह आवश्यक है।

इस बीच विधायक को मनाने के लिए पावर कारपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा डीएम और एसएसपी ने कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। विधायक ने दो टूक कहा कि चौबीस घंटे बिजली से नीचे की कोई बात उन्हें स्वीकार नहीं है। रविवार को तीसरे पहर जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने विधायक की बात मुख्यमंत्री से कराई तो समाधान का रास्ता निकलता दिखा।

मुख्यमंत्री के आग्रह पर विधायक को विशेष वाहन से लखनऊ ले जाया गया। रात हो जाने के कारण रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो पाई लेकिन सोमवार की सुबह जब भेंट हुई तो बात बन गई। मुख्यमंत्री ने विधायक की मांग मान ली और अपने हाथ से जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+