VANTARA: रिलायंस फाउंडेशन हाथियों का रखेगा ख्याल, अनंत अंबानी ने शुरू किया प्रोजेक्ट, जानिए क्या है स्पेशल
रिलायंस इंडस्ट्रीज एंड रिलायंस फाउंडेशन ने गुजरात के ग्रीनलैंड में वंतारा प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। आरआईएल के निदेशक अनंत अंबानी ने इसके बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अनंत ने कहा कि राधा कृष्ण एलीफैंट वेलफेयर ट्रस्ट के जरिए रिलायंस ने पूरे भारत से 200 से ज्यादा हाथियों को बचाने का काम किया है।
वंतारा यानी जंगल का सितारा। अनंत अंबानी ने वन्य जीवों की ख्याल रखने के लिए अपनी मां से प्रेरित होकर अनंत अंबानी ने ये खास प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके जरिए उन जंगली जानवरों को बचाया जाएगा, जो देखभाल के अभाव में विलुप्त हो रहे हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज एंड रिलायंस फाउंडेशन ने वंतारा की शुरुआत सोमवार (26 फरवरी) को गुजरात के ग्रीनलैंड में इसकी शुरुआत की। इस मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने कहा कि राधा कृष्ण एलीफैंट वेलफेयर ट्रस्ट के जरिए रिलायंस फाउंडेशन ने पूरे भारत से 200 से ज्यादा हाथियों को बचाया है।
अनंत अंबानी ने इस मौके पर कहा कि वंतारा के तहत वन्य जीवों के ठिकानों, विलुप्त हो रही प्रजातियों की सुरक्षा की जाएगी। वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर अपने अनुभ साझा करते हुए अनंत ने कहा, "बहुत कम उम्र में जो चीज मेरे लिए एक जुनून के रूप में शुरू हुई थी वह अब वंतारा और हमारी शानदार और प्रतिबद्ध टीम के साथ एक मिशन बन गई है। हम भारत की गंभीर रूप से लुप्तप्राय प्रजातियों की रक्षा करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। वंतारा का लक्ष्य अत्याधुनिक स्वास्थ्य देखभाल, अस्पतालों, अनुसंधान और शैक्षणिक केंद्रों सहित सर्वोत्तम श्रेणी के पशु संरक्षण और देखभाल प्रथाओं का निर्माण करना है।"
क्या है वंतारा प्रोजेक्ट
वंतारा ने मेक्सिको, वेनेज़ुएला आदि देशों में बचाव अभियानों में भी मदद की है। वेनेजुएला नेशनल फाउंडेशन ऑफ जूज जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों और स्मिथसोनियन और वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जूज एंड एक्वेरियम जैसे दुनिया भर के प्रतिष्ठित संगठनों के साथ मिलकर काम किया है। भारत में, यह राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, असम राज्य चिड़ियाघर, नागालैंड प्राणी उद्यान, सरदार पटेल प्राणी उद्यान आदि के साथ सहयोग करता है।
3000 एकड़ क्षेत्र को वन्यजीवों के अनुकूल बनाया
वंतारा का लक्ष्य भारतीय चिड़ियाघर प्राधिकरण और अन्य संबंधित सरकारी संगठनों के साथ साझेदारी करना है। यह प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और पशु देखभाल बुनियादी ढांचे के मामले में भारत के सभी 150 से अधिक चिड़ियाघरों को बेहतर बनाने में मदद करेगा। प्रोजेक्ट के तहत, गुजरात में रिलायंस के जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के ग्रीन बेल्ट के भीतर 3000 एकड़ की जगह को जंगल के रूप में बदला गया है।
अब तक 200 हाथियों का संरक्षण
अनंत अंबानी ने कहा है कि वंतारा के तहत पिछले कुछ वर्षों में 200 से अधिक हाथियों और हजारों अन्य जानवरों, सरीसृपों और पक्षियों को खतरनाक स्थितियों से बचाया है। इसने गैंडा, तेंदुआ और मगरमच्छ सहित प्रमुख पशु प्रजातियों के पुनर्वास के लिए पहल की है।
वंतारा का लक्ष्य अत्याधुनिक स्वास्थ्य देखभाल, अस्पतालों, अनुसंधान और शैक्षणिक केंद्रों सहित सर्वोत्तम श्रेणी के पशु संरक्षण और देखभाल प्रथाओं का निर्माण करना है। एएनआई ने बताया कि इस पहल में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों और इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) और वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड फॉर नेचर (WWF) जैसे संगठनों के साथ सहयोग शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications