वंदे भारत मिशन: UAE से 363 भारतीयों को लेकर लौटे एयर इंडिया के विमान
नई दिल्ली। लॉकडाउन की वजह से विदेशों में फंसे भारतीयों को निकालने का काम शुरू हो चुका है। भारत सरकार ने वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे नागरिकों को निकालने काम शुरू हो चुका है। गुरुवार देर रात संयुक्त अरब अमीरात से 363 भारतीयों को देश लाया गया उन्हें कोच्चि एयरपोर्ट पर उतारा गया। दो इंटरनैशनल फ्लाइट्स से भारत के 363 प्रवासी नागरिक केरल पहुंचे।
Recommended Video

दुबई से 363 भारतीय नागरिकों को लेकर आई एयर इंडिया की एक फ्लाइट कोझिकोड इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर उतरी। वहीं दूसरी फ्लाइट कोचिन इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया। इस फ्लाइट में177 यात्री सवार थे, जिन्हें उतरने के बाद स्क्रीनिंग के लिए भेजा गया। सभी को 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रहना होगा। इनमें से 5 लोगों को आइसोलेशल के लिए ले जाया गया है। इन लोगों में कोरोना वायरस के कुछ लक्षण दिखे हैं, दिसकरे बाद इन्हें आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया है। जबकि बाकी लोगों को स्क्रीनिंग के बाद अपने-अपने घर भेज दिया गया है। 49 महिलाओं और बच्चों को कार की मदद के अपने घर भेजा गया है। ये सभी लोग 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन रहेंगे।
आपको बता दें कि भारत सरकार की ओर से अभी और देशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए ऐसी ही फ्लाइट्स का इंतजाम किया जा रहा है। जिसके तहता देर रात UAE से नागरिकों को लागाय है। कोचिन एयरपोर्ट पर जो 181 भारतीय नागरिक उतरे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया की पहली फ्लाइट कोचिन एयरपोर्ट पहुंची।












Click it and Unblock the Notifications