Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Love Story: विदेशी इंटर्न पर दिल हार बैठा था पूर्व CM का बेटा, आसान नहीं था फिरंगी को दुल्हन बनाना

Gaurav Gogoi and Elizabeth Colebourn Gogoi Love Story: वैलेंटाइन डे पर हम आपको देश की कुछ चर्चित प्रेम कहानियों से रूबरू करा रहे हैं। कुछ लवस्टोरी ऐसी हैं जो सीधा दिलों पर असर करती हैं तो कुछ ऐसी भी हैं जो इस बात का यकीन दिलाती हैं कि हैं कि जोड़ियां तो ऊपर से ही बनकर आती हैं और जो एक-दूसरे के लिए बने होते हैं, वो कहीं ना कहीं मिल ही जाते हैं।

Gaurav Gogoi and Elizabeth Colebourn Gogoi Love Story i

आपको लग रहा है कि हम यश चोपड़ा की किसी हिट लवस्टोरी फिल्म का डॉयलाग बोल रहे हैं लेकिन नहीं, ये हकीकत है, दरअसल यहां बात हो रही है एक ऐसी प्रेम कहानी की, जिसके नायक को उसका हमसफर सात समंदर पार अमेरिका में मिला और वो नायक हैं असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई, जिनका दिल एक विदेशी बाला पर आया और उन्होंने उसे अपना लाइफ पार्टनर बना लिया।

जी हां, कांग्रेस का ये तेजतर्रार नेता, एक विदेशी बाला के प्यार में गिरफ्तार हुआ, वो भी तब जब वो संयुक्त राष्ट्र सचिवालय की प्रतिबंध समिति की साथ में इंटर्नशिप कर रहे थे। ये बात साल 2010 की है। गौरव गोगोई की पत्नी का नाम एलिजाबेथ है और वो मूल रूप से ब्रिटिश की रहने वाली हैं।

उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स से पढ़ाई की है, वो भी संयुक्त राष्ट्र सचिवालय की प्रतिबंध समिति की इंटर्न थीं। उनकी सादगी, सुंदरता और स्मार्टनेस देखकर गौरव गोगई अपना दिल हार बैठे थे। खास बात ये थी एलिजाबेथ भी उनके शार्प माइंड की मुरीद थीं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की अनजाने देश में दोस्ती हुई और जल्द ही दोनों को लगा कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं, इसके बाद गौरव ने एलिजाबेथ से अपने दिल की बात कह दी और उन्होंने भी उन्हें ग्रीन सिग्नल दे दिया।

गौरव इंडिया के बड़े सियासी खानदान से ताल्लुक रखते हैं

इसके बाद आगे का सफर थोड़ा मुश्किल था क्योंकि गौरव इंडिया के बड़े सियासी खानदान से ताल्लुक रखते हैं, ऐसे मे उनका खानदान एक विदेशी महिला को अपनी बहू स्वीकारेगा या नहीं , ये एक जटिल प्रश्न था लेकिन गौरव गोगोई ने बड़ी ही शालीनता और धैर्य से इस बात को संभाला और उन्होंने अपनी फैमिली को एलिजाबेथ के लिए समझाया और काफी मनाने के बाद उनका परिवार अपने बच्चे की पसंद के आगे झुक ही गया।

भारतीय रंग में रंग गईं एलिजाबेथ

परिवार वालों ने अपने बेटे के इमोशंस की कद्र की और इसके बाद दोनों की शादी परिवार की सहमति के साथ कर दी गई। एलिजाबेथ ने अपने प्रेम के खातिर अपने को पूरी तरह से भारतीय रंग में रंग दिया। वो अपने पति के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती हैं और इस वक्त खुशहाल जीवन बीता रही हैं।

ईश्वर ने एलिजाबेथ को दोनों हाथों से सुंदरता बक्शी है

साल 2014 में उन्होंने अपने पति के लिए लोगों से वोट देने की अपील भी की थी। उनका पहनावा, उनकी बातें सब में अब भारतीयती झलकती हैं। ईश्वर ने उन्हें दोनों हाथों से सुंदरता बक्शी है, उन्होंने अपने पति के लिए असमिया भाषा भी सीखी और जब भी लोगों से मुखातिब होती हैं तो उनकी कच्ची-पक्की असमिया भाषा लोगों की और मोहित कर देती हैं। सियासत के इस सुंदर कपल को शादी से दो बच्चे ( एक बेटा और एक बेटी) है।

कौन हैं गौरव गोगोई?

आपको बता दें कि गौरव, असम के सीएम तरूण गोगोई के बेटे हैं। इन्होंने इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातक किया था। गोगोई ने 31 साल की उम्र में पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। अपने चर्चित भाषणों की वजह से वो अक्सर लोगों के बीच चर्चा के केंद्र में रहते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+