Valentine’s Day 2023: 'मेरा बाबू केक' से लेकर 'सिंगल के लिए केक', वायरल हुआ बेकरी का मेन्यू कार्ड
दुनिया का पहला 'वेलेंटाइन डे' 496 में मनाया गया था, इसी के बाद रोम ने 14 फरवरी को 'सेंट वेलेंटाइन डे'घोषित किया था ।

Valentine's Day 2023: 14 फरवरी का इंतजार प्रेम पर भरोसा रखने वालों को बेसब्री से होता है क्योंकि दुनिया इस दिन 'वैलेंटाइन डे' जो मनाती है। हालांकि समाज के कुछ लोग इस दिन का विरोध करते हैं तो कुछ लोग इस दिन को मनाने के चक्कर में कुछ ऐसी ही चीजें भी कर जाते हैं, जिसे देखने के बाद इंसान पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जाता है और ऐसी चीजें अक्सर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो जाती हैं, ऐसी ही एक मजेदार चीज इस वक्त सोशल प्लेटफार्म पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

राज बेकरी शॉप का मेन्यू कार्ड वायरल
दरअसल इंस्टाग्राम पर राजा नाम की एक बेकरी शॉप का मेन्यू कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कि 'वैलेंटाइनवीक' पर खास केक लॉन्च किए हैं, जो कि काफी फनी हैं। उसके मेन्यू में केक के नाम ऐसे हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी रोक ही नहीं पाएंगे।
बेकरी का मेन्यू कार्ड निम्नलिखित है ...

राजा बेकरी शॉप
- स्पेशल मेन्यू -250 ग्राम- 500 ग्राम
- गर्लफ्रेंड केक- 175रु-349रु
- मेरा बाबू केक-175रु-349रु
- पहला प्यार केक-200रु-399रु
- एक तरफा प्यार केक-149रु-298रु
- प्यार में धोखा केक-149रु-298रु
- हरामी दोस्ती केक-149रु-298रु
- सिंगल के लिए केक-149रु-298रु
- बॉयफ्रेंड केक-200रु-399रु
- पत्नी पीड़ित केक-200रु-399रु

'शायद किसी दिलजले ने ये मेन्यू बनाया है'
आपको मेन्यू पढ़कर अंदाजा हो गया होगा कि आखिर इसकी बातें क्यों हो रही है? सोशल मीडिया पर जब ये मेन्यू कार्ड वायरल हुआ तो लोगों ने इस पर जमकर मजे लेने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने लिखा है कि 'क्या इनोवेटिव आइडिया है', तो किसी ने लिखा है कि 'इस मेन्यू को बनाने वाले को तो स्पेशल अवार्ड मिलना चाहिए।' तो किसी ने लिखा कि 'शायद किसी दिलजले ने ये मेन्यू बनाया है, तभी उसे दिल की हर कैटगरी पता है। '

'बॉयफ्रेंड केक सबसे महंगा'
एक यूजर ने कहा, 'बॉयफ्रेंड केक सबसे महंगा।' एक अन्य ने लिखा, 'इतने सारे केक और फिर भी तुमने मेरे दिल के टुकड़े कर दिए।' तो किसी ने लिखा कि 'बॉयफ्रेंड केक गर्लफ्रेंड केक से महंगा क्यों है?,' किसी ने कमेंट किया,'ब्रेकअप केक भूल गए।' तो किसी ने लिखा कि 'पत्नी पीड़ित पति वाली स्कीम तो दिखा देते।' इस मेन्यू कार्ड में बकाया केक का वेट और केक का प्राइस भी लिखा है।

14 फरवरी को 'वैलेंटाइन डे '
आपको बता दें कि संत वेलेंटाइन की याद में पूरी दुनिया 14 फरवरी को 'वैलेंटाइन डे 'मनाती है। दुनिया का पहला 'वेलेंटाइन डे' 496 में मनाया गया था, इसी के बाद रोम ने 14 फरवरी को 'सेंट वेलेंटाइन डे' घोषित किया था ।
संत वेलेंटाइन को दी गई थी फांसी
मालूम हो कि इस दिन दुनिया को प्यार का पैगाम देने वाले संत वेलेंटाइन को रोम के किंग क्लाउडियस ने फांसी की सजा सुनाई थी, ये दिन उनकी याद में मनाया जाने लगा और इसलिए ये दिन प्रेम और समर्पण का प्रतीक बन गया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications