Valentine Day 2021: शाहरुख-गौरी से प्रियंका-निक तक, जानें बॉलीवुड की 5 बेस्ट लव स्टोरी के बारे में?

Valentine's Day 2021: शाहरुख-गौरी से प्रियंका-निक तक, जानें बॉलीवुड की 5 बेस्ट लव स्टोरी के बारे में?

Valentine's Day 2021: वेलेंटाइन डे दुनियाभर में प्यार करने वाले जोड़ों के लिए सबसे खास दिन होता है। प्यार करने वाले हर व्यक्ति को इस दिन का इंतजार रहता है। आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटी कपल के लिए भी ये एक विशेष दिन होता है। हम चाहे जितना भी इस बात से इंकार कर लें कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी कपल के बारे में जानने में हमें कोई दिलचस्पी नहीं है। लेकिन फिर भी बॉलीवुड कपल की लव स्टोरी हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा मे रहती है। चाहे फिर कोई सेलिब्रिटी की शादी हो या फिर सगाई, यह न केवल उनके लिए बल्कि उनके लाखों प्रशंसकों के लिए भी खुशी का मौका होता। तो आइए इस वेलेंटाइन डे, हम आपको बॉलीवुड की पांच ऐसी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं, जिनकी रियल लाइफ वाली लव स्टोरी बिल्कुल फिल्मी है।

शाहरुख खान और गौरी खान की लव स्टोरी

शाहरुख खान और गौरी खान की लव स्टोरी

बॉलीवुड की सबसे फेमस जोड़ी है,शाहरुख खान और गौरी खान की। दोनों टीनएज में एक पार्टी में मिले थे। शाहरुख को गौरी खान देखने में काफी एक्ट्रैक्टिव और सुंदर लगीं। शाहरुख खान ने कैसे भी करके गौरी खान का नंबर निकाला और दोनों की बात शुरू हुई। ये बात साल 1984 की है। शाहरुख खान और गौरी खान की लव स्टोरी में भी ब्रेकअप वाला पल आया, जब गौरी अपने कुछ फ्रेंडस के साथ मुंबई चली आईं। गौरी की फैमिली इस रिश्ते पर राजी नहीं थी। गौरी ने शाहरुख को अपने परिवार से एक हिंदू लड़का बताकर मिलवाया था। लेकिन परिवार को जैसे ही इस बात के बारे में पता चला, उन्होंने मना कर दिया। शाहरुख खान भी गौरी के पीछे-पीछे मुंबई आ गए और उनको आखिरकार ढूंढ निकाला। छह साल लंबी कोर्टशिप के बाद दोनों के परिवार वाले माने और 1991 में शाहरुख और गौरी की शादी हुई। शाहरुख गौरी के तीन बच्चे हैं- आर्यन, सुहाना और अबराम।

Recommended Video

    Valentine's Day 2021: India की वो Love Stories जो प्यार करने वालों के लिए है मिसाल|वनइंडिया हिन्दी
    सैफ अली खान और करीना कपूर खान

    सैफ अली खान और करीना कपूर खान

    सैफ अली खान और करीना कपूर खान की भी लव स्टोरी काफी फिल्मी है, जो कि एक फिल्म से सेट से ही शुरू हुई थी। दोनों की उम्र लगभग 10 साल का अंतर है। करीना और सैफ को फिल्म टशन के सेट पर प्यार हो गया था। अक्टूबर 2007 से दोनों डेटिंग करना शुरू किया और 16 अक्टूबर 2012 को दोनों ने शादी कर ली। करीना ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे पोस्ट में अपनी लव स्टोरी के बारे में कहा था, ''मैं उनसे (सैफ अली खान) पहले भी मिली थी, लेकिन जब हम टशन फिल्म कर रहे थे, तब कुछ बदल गया था। उसी दौरान मैं अपना दिल दे बैठी। वह कितना आकर्षक था, ऐसा लग मैं उसके प्यार में बंध गई हूं। मुझे याद है कि लद्दाख और जैसलमेर में शूटिंग के दौरान, हम कुछ अकेले समय के लिए बाइक राइड पर गए थे। वो सब इतना सुंदर था कि मैं आज भी उस फील कर सकती हूं।'' करीना से पहले सैफ ने 1991 में अमृता सिंह से शादी की थी। 2004 में दोनों का तलाक हो गया था।

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

    प्रियंका और निक जोनस की पहली मुलाकात प्रियंका के शो क्वांटिको के दौरान एक दोस्त के जरिए हुई थी। उस दौरान दोनों में बस हाय-हैलो वाली बात हुई थी। निक जोनस ने एक इंटरव्यू में कहा था, प्रियंका से उन्हें एक दोस्त ने मिलवाया था। लेकिन हम दोनों मेट गाला, जो कि मई 2017 में था, उससे पहले रियल में एक-दूसरे से कभी नहीं मिले थे। हम दोनों वहां एक-दूसरे के साथ काफी वक्त बिताया और वहीं से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। प्रियंका और निक ने 2018 में जोधपुर में शादी की थी।

    अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

    अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

    अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के सबसे स्ट्रांग कपल में से एक हैं। अक्षय के साथ उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई, इस बारे में बात करते हुए, ट्विंकल ने कॉफी विथ करण में कहा था, मैं एक लॉन्ग टाइम रिलेशनशिप से बाहर आई थीं और अपनी जिंदगी में आजाद रहना चाहती थी। उसी दौरान मेरी जिंदगी में अक्षय आए और सबकुछ बद गया। मैं अपने पिछले रिलेशनशिप से उबरने के लिए अक्षय के साथ एक 15 दिनों के आउटडोर शूट पर चली गई थी और उस दौरान हमारे बीच एक अच्छी दोस्ती हो गई।

    अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 17 जनवरी 2001 में शादी की थी। अक्षय और ट्विंकल के दो बच्चे हैं - एक बेटा जिसका नाम आरव है, जो 2002 में पैदा हुआ था और एक बेटी जिसका नाम नितारा है, जिसका जन्म 2012 में हुआ था।

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

    दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से अपने मुलाकात के बारे में फिल्मफेयर से बात करते हुए कहा था, ''जब मैं पहली बार रणवीर से मिली तो मैंने ये तय कर लिया था कि मैं किसी भी सीरियस रिलेशनशिप में नहीं रहूंगी...क्योंकि उससे पहले मेरे कई रिश्ते टूट थे, जिसने मेरा भरोसा तोड़ दिया था। मैं रणवीर के साथ कमिटेड रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं होना चाहती थी। मैं भी कैज़ुअल डेटिंग करना चाहती थी। मैं किसी के प्रति जवाबदेह नहीं होना चाहता थी। जब रणवीर और मैं 2012 में मिले, तो मैंने उनसे कहा कि आप मुझे अच्छे लगते हो हमारे बीच कुछ तो है लेकिन ये क्या है मुझे नहीं पता। मैं रणवीर को साफ-साफ कहा था कि मैं इस रिलेशनशिप को कमिटेमेंट नहीं देना चाहती हूं।''

    दीपिका ने कई इंटरव्यू में कहा है कि वो रणवीर को लेकर सीरियस नहीं थीं लेकिन रणवीर ने उन्हें फिर से भरोसा करना और प्यार करना सिखाया। रणवीर और दीपिका ने 14 नवंबर 2018 को शादी की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+