जन्मभूमि जाकर भावुक हुए पीएम मोदी बोले- 'वडनगर ने मुझे जहर पीना सिखाया'
वडनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वडनगर की धरती और भगवान शंकर ने उन्हें जहर पीना और उस जहर को पचाना सिखाया है। गुजरात दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने अपने गृहनगर वडनगर में रविवार को एक सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका वडनगर का पहला दौरा था।

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं वडनगर से अपनी यात्रा प्रारंभ की थी और आज मैं काशी पहुंच गया हूं। वडनगर की ही तरह काशी को भी भगवना शंकर की नगरी कहा जाता है। भगवान शंकर के आशीर्वाद ने मुझे जहर पीने और उसे पचाने की शक्ति दी है जिसकी वजह से मैं उन लोगों को सामना करने मे सक्षम हो पाया हूं जो 2001 से ही मेरे खिलाफ जहर उगल रहे हैं।'
अपने गृहनगर में एक मल्टी स्पेशियालटी अस्पताल का उद्घाटन करने आए पीएम मोदी ने कहा कि, 'अपने गृहनगर में वापस आने पर इस तरह का स्वागत पाने का अहसास ही कुछ और होता है। आज मैं जो कुछ हूं, इसी मिट्टी के कारण हूं। इसी मिट्टी में और आपके बीच पला बढ़ा हूं। आज मैं फिर से यहां से एक नई उर्जा लेकर जा रहा हूं।'












Click it and Unblock the Notifications