सरकार ने बूस्टर डोज पर फिक्स किया सर्विस चार्ज, जानें कितने रुपए देने होंगे?

नई दिल्ली, 09 अप्रैल: केंद्र सरकार ने 18+ आयु वर्ग के लोगों को एहतियाती या बूस्टर खुराक देने का फैसला कर लिया है। बूस्टर डोज देने की प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो रही है। इससे पहले शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक की और जरूरी दिशा निर्देश दिए। एएनआई के मुताबिक 18 से 59 साल आयु वर्ग के लोगों को तीसरी खुराक लगवाने के लिए किसी प्रकार के पंजीयन की आवश्यकता नहीं होगी।

vaccination centre to impose a service charge on booster dose vaccination up to 150 rupees

सरकार का कहना है कि प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर बूस्टर डोज के लिए सर्विस चार्ज के रूप में अधिकतम 150 रुपये तक ही ले कर सकते हैं। प्राइवेट सेंटर के लिए कोविशील्ड की कीमत 600 रुपये प्रति डोज, कोवैक्सीन 1200 रुपये प्रति डोज, स्पूतनिक वी 948 रुपये प्रति डोज है। इसमें जीएसटी शामिल नहीं है। वैक्सीन पर जीएसटी की दर 5% है। इसके अलावा 150 रुपये सर्विस चार्ज भी देना होगा।

मौजूदा वैक्सीन में से अगर आप किसी एक और डोज लेते हैं तो सर्विस चार्ज अधिकतम 150 रुपए मिलाकर आपको कोविशील्ड की एक डोज पर अधिकतम 750, कोवैक्सीन की एक डोज 1350 और स्पूतनिक की एक डोज 1095 रुपये खर्च करने होंगे। सरकारी सूत्रों ने कहा, जल्द ही कोविन वेबसाइट पर इसके लिए बुकिंग स्लॉट भी शुरू किए जाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्विटर पर कहा, कोरोना के ख़िलाफ लड़ाई अब और मज़बूत होगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि प्रीकॉशन डोज उसी वैक्सीन की होगी जिसका इस्तेमाल पहली और दूसरी डोज के रूप में किया गया है। ऐसे में यदि आपने पहले कोविशील्ड ली है तो बूस्टर डोज के रूप में कोविशील्ड ही लगेगी। यदि आपको पहले कोवैक्सीन लगी है तो प्रीकॉशन डोज भी कोवैक्सीन की ही लगाई जाएगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर निशुल्क प्राइमरी कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम एवं 60 से अधिक आयु के लोगों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के लिए एहतियाती खुराक देने का कार्यक्रम जारी रहेगा। देश में सभी 15 से अधिक आबादी में से लगभग 96 प्रतिशत लोगों को कम से कम एक कोविड-19 की वैक्सीन दी जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+