BSP उम्मीदवार की मौत के बाद अब 9 मार्च को कर्णप्रयाग में होगी वोटिंग

बसपा प्रस्याथी की सड़क हादसे में मौत के बाद कर्णप्रयाग में अब 9 मार्च को वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने आज आदेश जारी कर दिया।

देहरादून। कर्णप्रयाग में बसपा प्रत्याशी की सड़क हादसे में मौत के बादज मतदान को टाल दिया गया था। आज चुनाव आयोग ने नई तारीख का ऐलान कर दिया। अब 9 मार्च को कर्णप्रयाग में वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने बसपा प्रत्याशी कुलदीप कनवासी की सड़क हादसे में मौत के बाद यहां चुनाव को रद्द कर दिया था।

 Uttarakhand: Polling at Karnaprayag to be held on 9th March.

आपको बता दें कि कल कुलदीप कनवासी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वो कर्णप्रसाय सीट से बहुजन समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार थे। हादसा उस वक्त हुआ जब वो चमोली जिले के गौचर से कर्णप्रयाग की ओर जा रहे थे। वो खुद कार चला रहे थे और उनके साथ कार में दो और लोग मौजूद थे। चटवापीपल के पास उनकी कार अनिय‌ंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कुलदीप कनवासी की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। वहां उन्होंने खाई से कुलदीप की कार निकाली। पुलिस ने कुलदीप के मौत की पुष्टि की। इस हादसे के बाद चुनाव आयोग ने इस सीट पर चुनाव को रद्द कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+