केदारनाथ में तैयारियों का PM मोदी ड्रोन कैमरे से लेंगे जायजा
नई दिल्लीः केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी आ गयी है, इसकी मुख्य वजह है पीएम मोदी का 28 फरवरी को सारे कामों का जायजा लेना। बता दें, पीएम मोदी ने केदारनाथ के कपाट बंद होने के समय केदारनाथ की पांच बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। शिलान्यास के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और कई अफसर इसका मुआयना कर रहे हैं। साथ ही कई बैठकों का दौर जारी है।

निर्माण कार्यों को किस तरह से किया जा रहा है कि इसके लिए 28 फरवरी को पीएम मोदी PMO में बैठकर दो ड्रोन कैमरों से काम का जायजा लेंगे। अभी से ड्रोन कैमरों की मदद से लगातार प्रैक्टिस की जा रही है।
इन्हीं कैमरो की सहायत से पीएम मोदी वहां के काम-काज को देखेंगे। पीएम मोदी खुद इस मामले पर नजर रखें हुए हैं इसलिए अधिकारी कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं और ना ही अपनी ओर से कोई चूक चाहते हैं।
कयास लगाए जा रहे हैं कि 29 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के मौके पर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धाम आ सकते हैं। इसी के चलते त्रिवेंद्र रावत सरकार और जिला प्रशाशन पर भी भारी दबाव बनता जा रहा है।
पीएम मोदी ने पिछले साल पुनर्निर्माण की पांच परियोजनाओं का शिलान्यास किया था, इनमें सरस्वती नदी तटों की सुरक्षा दीवार, घाटों का निर्माण के साथ-साथ केदारनाथ मंदिर तक पैदल मार्ग निर्माण करना शामिल था।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस के करीब आ रहे हैं बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन!












Click it and Unblock the Notifications