Uttarakhand-Nepal border के पास भीषण हादसा, खाई में गिरी बस, 13 बारातियों की मौत, 34 से ज़्यादा घायल
Uttarakhand-Nepal border accident उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर के पास एक भीषण हादसा हो गया। दर्दनाक हादसे में नेपाल के अब तक 13 बारातियों की मौत हो गई है, जबकि 34 से ज़्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया गया कि बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसा गुरुवार की देर रात को हुआ। बता दें कि हादसा नेपाल के बैतड़ी जिले के पुरचौड़ी-7 क्षेत्र के पास हुआ। जो कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट बॉर्डर से सटा हुआ है। बताया जा रहा है कि बस ओवरलोड होने की वजह से प्रेशर पाइप फटने की वजह से हादसा हुआ। हालांकि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

पिथौरागढ़ के झूलाघाट कस्बे में भारतीय सीमा से लगे नेपाल बैतड़ी में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 13 बारातियों की मौत हो गई। जबकि 34 गंभीर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस बारात को लेकर बैतड़ी से बजांग जा रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात्रि बैतड़ी के पुरचुंणी नगरपालिका 7 भवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग के सुनकुडा जा रही बस पुरचूंणी के बड़गांव मोड़ पर अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। 34 गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में रेस्क्यू कर नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही हैबस दुर्घटना में 6 बारातियों की घटनास्थल में ही मौत हो गई थी।
5 बारातियों की डडेलधुरा अस्पताल में और 2 बारातियों की कोटिला अस्पताल में मौत हो गई। प्रथम दृष्टया में बस दुर्घटना का मुख्य कारण ओवरलोडिंग बताया जा रहा है। जिस वजह से बस चढ़ाई पार नहीं कर पाई और गहरी खाई में जा गिरी।
दुर्घटना में मृतकों की लिस्ट
- केशव राज जोशी (40)
- अशोक राज जोशी (13)
- बसंत राज जोशी
- बिष्णु दत्त जोशी (41)
- नरेश राज जोशी (42)
- बिशन दत्त जोशी (17)
- दीपक जोशी (28)
- किशन जोशी (46)
- (ये सभी बजांग बित्थड चीर गांव पालिका 7 निवासी)
- मोहन देव भट्ट (60),
- बजांग केदारस्यु गांव पालिका निवासी.
- केशव भट्ट (27),
- बजांग केदारस्यु गांव पालिका निवासी
- बसंत राज रतला (40),
- निवासी बजांग जय पृथ्वी नगर पालिका 7.
- पुष्पा अवस्थी (40)
- निवासी बैतडी पुरचूणीं नगरपालिका 7.
- सुशील जोशी,
- बैतडी पुरचूणीं नगरपालिका 7 निवासी












Click it and Unblock the Notifications