Uttarakhand News : उत्तराखंड की रजत जयंती वर्ष के साथ जुड़कर खिला निवेश उत्सव

एक महत्वपूर्ण उपलब्धि में, उत्तराखंड ने 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारा है, जो इसके आर्थिक विकास की क्षमता को उजागर करता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के प्रयासों की सराहना की, जो निवेशकों की बढ़ती रुचि का संकेत देता है।

यह बड़ी उपलब्धि का बड़ा उत्सव था, जिससे संदेश भी बडे़ निकले हैं। एक लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों के धरातल पर उतरने का देश-दुनिया में सकारात्मक संदेश गया है। संदेश ये भी गया है कि किस तरह एक छोटा राज्य अपने बडे़ प्रयासों से ऐसी उपलब्धि हासिल कर सकता है, जिसे आम तौर पर बहुत मुश्किल माना जाता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जिस तरह से उत्तराखंड के प्रयासों की सराहना करते हुए इस संदेश को ताकत दी है, उसके भी खास मायने हैं। निवेशकों का उत्तराखंड के प्रति और रूझान बढ़ने की भी उम्मीद की जा रही है।

Uttarakhand's Investment Success in 2023

दिसंबर 2023 में निवेशक सम्मेलन में 3.5 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव जब उत्तराखंड को प्राप्त हुए थे, तब इसे भी बड़ी उपलब्धि माना गया था। मगर कठिन भौगोलिक स्थितियां होने के बावजूद जिस तरह से राज्य में तीस फीसदी प्रस्ताव जमीन पर उतरे हैं, उसे और बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस उपलब्धि का इसलिए भी महत्व है, कि करीब डेढ़ साल की छोटी अवधि में उत्तराखंड ने यह काम करके दिखाया है। निश्चित तौर पर इस उपलब्धि के बाद अब उत्तराखंड की का शेष निवेश प्रस्तावों की ज्यादा से ज्यादा ग्राउंडिंग पर फोकस रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में इस अपेक्षा का जिक्र भी किया है। उद्योग जगत की हस्तियों का मानना है कि आर्थिक विकास के लिए जिस नई दिशा में उत्तराखंड चल निकला है, उसमें आने वाले दिनोे में और सुंदर तस्वीर दिखनी तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+