उत्तराखंड सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को दी चारधाम यात्रा की अनुमति

UK में दूसरे राज्य के श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा की अनुमति

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट में उत्तराखंड सरकार ने श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है, शुक्रवार को उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत सरकार ने अन्य राज्यो से आने वाले श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा में भाग लेने की अनुमति दे दी है। इस फैसले के बाद से चारधाम यात्रा की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है क्योंकि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं पर रोक लगा रखी थी।

Uttarakhand government gives permission to pilgrims from other states to visit Chardham

बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते हर साल अमूमन अप्रैल-मई में शुरू होने वाली यह यात्रा इस बार जून तक नहीं शुरू हो पाई है। बहुत सोच-विचार के बाद उत्तराखंड सरकार ने एक जुलाई से यात्रा को शुरू करने की अनुमति दी थी लेकिन यह चारधाम यात्रा हर साल की तरह सामान्य नहीं थी क्योंकि इसमें अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं के भाग लेने की इजाजत नहीं थी। सिर्फ उत्तराखंड के लोगों को ही इसमें शामिल होने की अनुमति थी। लेकिन अब त्रिवेन्द्र सिंह रावत सरकार ने अपना फैसला बदलते हुए यात्रा को सबके लिए खोल दिया है।

कंटेनमेंट जोन के लोगों को यात्रा की अनुमति नहीं चार धाम यात्रा के लिए कंटेनमेंट जोन के लोगों को अभी और इंतजार करना होगा। उनको फिलहाल इस यात्रा के लिए अनुमति नहीं दी गई है। क्वारंटाइन में रह रहे लोग भी यात्रा पर नहीं जा पाएंगे। उत्तराखंड से बाहर अन्य प्रदेशों के लोगों को यात्रा पर जाने की मंजूरी दे दी गई है। उत्तराखंड के जिन लोगों को यात्रा पर जाने की अनुमति प्रशासन ने दी है उनको अपना प्रमाणपत्र देना होगा तभी उनको पास जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि देशभर से लाखों की संख्या में लोग चारधाम की यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचते हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिकी सदन की स्‍पीकर नैंसी पेलोसी ने कोरोना वायरस को बताया- Trump Virus

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+