Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अजीत डोभाल, दिवंगत जनरल रावत समेत इन 5 हस्तियों को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान

अजीत डोभाल, दिवंगत जनरल रावत समेत इन 5 हस्तियों को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान

Uttarakhand Gaurav Samman: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने 'उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार 2022' के नामों की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल , पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रहे स्व. जनरल बिपिन रावत समेत पांच प्रतिष्ठित लोगों को इस वर्ष "उत्तराखंड गौरव सम्मान" से नवाजा जाएगा। 'उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार 2022' पांच अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है। इसमें से तीन लोग ऐसे हैं, जिन्हें ये सम्मान मरणोपरांत दिया जा रहा है।

Uttarakhand Gaurav Samman

प्रभारी सचिव सचिवालय प्रशासन विनोद कुमार ने कहा कि, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल, भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी, पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रहे स्व. जनरल बिपिन रावत, कवि, लेखक और गीतकार रहे स्व.गिरीश चंद्र तिवारी, साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में स्व. वीरेन डंगवाल को 'उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार 2022' दिया जाएगा।

पुरस्कार की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी लोगों की सराहना की। उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, "राज्य के सभी लोगों की ओर से, मैं 'देवभूमि' के इन महान सपूतों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने सामाजिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपने प्रेरणादायक कार्यों के माध्यम से उत्तराखंड की प्रसिद्धि का झंडा पूरे विश्व में फहराया।"

अपने एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, ''हमारी सरकार द्वारा "उत्तराखंड गौरव सम्मान"पुरस्कार-2022 के लिए अजीत कुमार डोभाल जी, प्रसून जोशी, स्व. जनरल बिपिन रावत जी (मरणोपरांत), स्व. गिरीश चंद्र तिवारी जी 'गिर्दा' (मरणोपरांत) एवं स्व. वीरेन डंगवाल जी (मरणोपरांत) को चयनित किया गया है।''

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+