IPS की पत्‍नी से बीजेपी नेता ने की छेड़खानी, भरी सोसायटी में हुई चप्‍पल से पिटाई

Recommended Video

    Uttarakhand BJP Leader की महिला ने की चप्पल से धुनाई, Viral Video | वनइंडिया हिन्दी

    देहरादून। IPS की पत्नी ने भाजपा कार्यकर्ता की छेड़खानी से परेशान होकर उसे चप्पल से धुन दिया। मामला उत्तराखंड के रुद्रपुर का है। खुद को एक मंत्री का करीबी बताने वाला यह कार्यकर्ता अपने ही फ्लैट में पीड़ित महिला के हाथों खूब पिटा। यूपी में तैनात एक आईपीएस अधिकारी की पत्नी उक्त कॉलोनी में किराये पर रहती है और पीसीएस की तैयारी कर रही है। हाल ही में सितारगंज के एक भाजपा कार्यकर्ता ने भी कॉलोनी में फ्लैट किराये पर लिया। आरोप है कि रुद्रपुर की एक नामी कॉलोनी स्थित जिम में यूपी में तैनात आईपीएस अधिकारी की पत्नी के साथ सितारगंज के एक भाजपा कार्यकर्ता ने छेड़छाड़ कर दी।

    IPS की पत्‍नी से बीजेपी नेता ने की छेड़खानी, भरी सोसायटी में हुई चप्‍पल से पिटाई

    इस पर अधिकारी की पत्नी ने सोसायटी अध्यक्ष की मौजूदगी में ही कार्यकर्ता की चप्पलों से पिटाई कर दी। आईपीएस की पत्नी का आरोप है कि कार्यकर्ता करीब एक माह से उसका पीछा कर रहा था। इधर, कार्यकर्ता की चप्पलों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला चर्चा का विषय बना रहा।शनिवार को वायरल वीडियो में एक महिला उसे चप्पलों से पीटती दिख रही है। वह मौसी और दीदी कहकर अपना बचाव करता नजर आ रहा है।

    महिला का आरोप है कि वह पीछा करता है और मैसेज भेजता है। कुछ दिनों पहले वह पीछा करते हुए जिम तक पहुंच गया। इससे परेशान पुलिस अधिकारी की पत्नी ने सोसायटी पदाधिकारियों से शिकायत की थी। पिटाई के बाद बाद में उक्त कार्यकर्ता ने महिला के पैर छूकर माफी मांगी तो मामला शांत हुआ। इसके बाद आयोजित बैठक में सोसायटी अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ता की इस हरकत को शर्मनाक बताते हुए कॉलोनी से उसे हटाने की बात कही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+