उत्तराखंड के विधायकों की सैलरी में होगी 100 फीसदी की बढ़ोतरी, विधानसभा में पास हुआ बिल

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा ने विधायकों के वेतन में 100 फीसदी की बढ़ोतरी के प्रस्ताव वाले बिल को पास कर दिया है। शनिवार को विधायकों के वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी को लेकर विविध संशोधन विधेयक (मिसलेनियस अमेंडमेंट बिल) पेश किया किया गया था, जिसे सोमवार को पास कर दिया गया। इस बिल के पास होने के बाद उत्तराखंड के विधायकों की तनख्वाह में करीब 100 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। इस बिल के पास होने से सूबे के मौजूदा विधायकों के साथ-साथ और पूर्व विधायकों को भी लाभ होगा।

Uttarakhand, Uttarakhand Assembly, 100 precent hike in mla salaries, mla, bjp, उत्तराखंड, विधायक, भाजपा

विधायकों के वेतन-भत्ते बढ़ाने की मांग को देखते हुए विधानसभा में एडहॉक कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी ने बीते हफ्ते अपनी की रिपोट सदन में रख दी थी। समिति ने भी वेतन बढ़ाने की बात कही थी। कैबिनेट की बैठक में वेतन-भत्ते बढ़ाने को भी मंजूरी दी थी। विधायकों की मांग पर ही एडहॉक कमेटी का गठन किया गया था। इससे पहले 2014 में राज्य की कांग्रेस सरकार ने विधायकों के वेतन भत्तों में बढ़ोतरी की थी। अब भाजपा सरकार ने इसमें करीब 100 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+