क्यों की गई रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या, उत्तराखंड पुलिस ने खोले केस से जुड़े सारे राज
'अंकिता भंडारी ने गेस्ट को 'स्पेशल सर्विस' देने से कर दिया था मना, इसलिए की गई हत्या', पुलिस ने खोले केस से जुड़े सारे राज
देहरादून, 25 सितंबर: उत्तराखंड के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने शनिवार को कहा कि 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने रिसॉर्ट मालिक आरोपी पुलकित आर्य द्वारा मेहमानों को "स्पेशल सर्विस" देने से मना कर दिया था। पुलिस ने ये बात अंकिता के फेसबुक फ्रेंड के चैट के हवाले से कही है। अंकिता भंडारी का शव ऋषिकेश के चिल्ला नहर से शनिवार को निकाला गया है। अंकिता ऋषिकेश के वनतारा रिसॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करती थी, जहां से वह 18 सितंबर से लापता थी। अंकिता की हत्या के आरोप में रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, रिसॉर्ट के मैनेजर और एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलकित आर्य उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य का बेटा है। बीजेपी ने इस घटना के बाद इन लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
Recommended Video

फेसबुक दोस्त ने कहा- यौन संबंध बनाने का अंकिता पर था दबाव
एनडीटीवी के मुताबिक पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि अंकिता भंडारी की अपने एक दोस्त से हुई बातचीत से इतना कुछ पता चल गया है, कि उसे रिसॉर्ट में आए गेस्ट को 'स्पेशल सर्विस' देने के लिए मजबूर किया जा रहा था। पीड़िता के एक फेसबुक मित्र ने कथित तौर पर कहा है कि उसके दोस्त की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उसने मेहमानों के साथ यौन संबंध बनाने से इनकार कर दिया था, जैसा कि उस रिसॉर्ट के मालिक ने मांग की थी।

'अंकिता ने मुझे बताया था कि वह फंस गई है...'
पुलिस ने कहा, कथित तौर पर, दोस्त ने कहा कि अंकिता से उसकी हत्या वाली रात बात हुई थी, उसने बताया था कि वह "परेशानी" में थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने अपने दोस्त को बताया था कि जिस रिसॉर्ट में वह काम करती थी उसके मालिक और मैनेजर उस पर रिसॉर्ट में आए मेहमानों के साथ सेक्स करने का दबाव बना रहे थे।

रात 8.30 बजे के बाद नहीं आया अंकिता का फोन
पुलिस ने कहा कि दोस्त ने बताया है कि अंकिता का 18 सितंबर को रात 8.30 बजे के बाद फोन नहीं आया। जब बार-बार प्रयास करने के बाद भी वह उससे संपर्क नहीं कर सका, तो महिला के दोस्त ने रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य को फोन किया, उसने कहा कि वह अपने कमरे में सोने गई है। अगले दिन जब उसने कथित तौर पर पुलकित आर्य को फिर से कॉल किया, तो उसका फोन भी स्विच ऑफ पाया गया। फिर दोस्त ने रिसोर्ट के मैनेजर अंकित को फोन किया, जिन्होंने कहा कि वह जिम में है।

रिसॉर्ट के शेफ ने बताया- अंकिता नहीं दिख रही...
इसके बाद फेसबुक फ्रेंड ने रिसॉर्ट के शेफ से बात की जिन्होंने उन्हें बताया कि उन्होंने उस दिन अंकिता को नहीं देखा था। रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, उसके प्रबंधक और सहायक प्रबंधक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले का मुख्य आरोपी पुलकित आर्य हरिद्वार के पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य का बेटा है। राजनेता पूर्व में उत्तराखंड माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष थे।












Click it and Unblock the Notifications