खटीमा में आज से उत्तराखंड आदि महोत्सव का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकलेगा भव्य रोड शो
तीन दिवसीय उत्तराखंड आदिवासी महोत्सव खटीमा, उधम सिंह नगर में शुरू हो गया है, जिसमें 15 से अधिक राज्यों की आदिवासी कला, संगीत और संस्कृति का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस आयोजन में एक भव्य रोड शो और हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों के लिए स्टॉल शामिल हैं, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री ज्युअल ओराम और किरण रिजिजू उपस्थित हैं, जिसका उद्देश्य स्वदेशी परंपराओं को संरक्षित और बढ़ावा देना और स्थानीय कारीगरों का समर्थन करना है।
खटीमा। उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में आज से तीन दिवसीय उत्तराखंड आदि महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। महोत्सव में 15 से अधिक राज्यों के जनजातीय कलाकार, उत्पादक और कारीगर हिस्सा लेंगे। आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम और किरेन रिजिजू अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लेंगे। शुभारंभ के अवसर पर खटीमा में भव्य रोड शो का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकार शामिल होंगे।
छह अक्तूबर तक चलने वाले इस महोत्सव में जनजातीय कला, संगीत और संस्कृति की विविध झलक देखने को मिलेगी। यहां जनजातीय हस्तशिल्प, पारंपरिक खानपान और विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही स्थानीय जनजातीय कलाकारों और कारीगरों को अपनी कला और उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए व्यापक मंच भी मिलेगा।
आयोजन का उद्देश्य जनजातीय कला, संस्कृति और समृद्ध परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन करना है। साथ ही इसके जरिए स्थानीय कारीगरों और उत्पादकों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
