उत्तराखंड: दो अलग-अलग हादसों में 8 की मौत, 9 लोग घायल
उत्तराखंड के नैनीताल स्थित बेलुवाखान के पास सड़क हादसा हुआ,इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पौड़ी। एक दुखद खबर उत्तराखंड से हैं, जहां दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 8 लोगों की मौत हो गई है। पहला हादसा आज सुबह देवप्रयाग हाईवे पर हुआ, जहां एक वैन खाई में गिर गई, जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 7 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरा हादसा नैनीताल का
जबकि दूसरा हादसा नैनीताल का है, जहां एक इनोवा कार खाई में जा गिरी। जो खबर मिली है उसके मुताबिक नैनीताल से रुद्रपुर लौट रही इनोवा uk06y5556 बलदियाखांन के पास करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
कारोबारी के बेटे वीरपान की मौत
हादसे में रुद्रपुर के कारोबारी के बेटे वीरपान की मौत हो गई। जबकि उसके साथी कशिश खेड़ा और वैभव ग्रोवर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया है, ज्यौलीकोट चौकी इंचार्ज मनुवर सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।












Click it and Unblock the Notifications