यूपी: शादी के एक बाद ही पेड़ से लटके मिले पति-पत्नी, मुंह में ठूसा हुआ था कपड़ा

पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक मृतक नागेन्द्र रामपुर कारखाना क्षेत्र के बिछुआ गांव का निवासी तथा मृतका संगीता फरेना गांव की निवासी थी। दोनों की गत मई को शादी हुई थी। मृतक दो तीन दिन पहले अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल आया था। इस हादसे के बाद से पूरे गांव खौफ का माहौल है। वहीं पुलिस इसे ऑनर कीलिंग के मामले से भी जोड़ कर देख रही है। पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों को मारकर शायद पेड़ से लटकाया गया हो।
उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में यूपी में महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न के कई मामले सामने आए हैं। यूपी के बदायूं जिले में हाल ही में दो बहनों से गैंगरेप कर उन्हें पेड़ से लटका देने का मामला सामने आया। उसहैत थाना क्षेत्र के कटरा गांव में 14 और 15 साल की दो चचेरी बहनें रात को शौच करने के लिए गांव के बाहर गई थीं। उनके घर ना लौटने पर परिजन ने रात भर उनकी तलाश की। सुबह एक बगीचे में आम के पेड़ से दोनों लड़कियों के शव लटकते पाए गए। इस मामले ने सियासी गलियारों को भी झकझोर कर रख दिया है।












Click it and Unblock the Notifications