यूपी पुलिस ने 5 करोड़ रुपये की हेरोइन की जब्त, आरोपी गिरफ्तार
नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने 5 करोड़ रुपए की हीरोईन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी यशस्वी यादव ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार की रात फैजाबाद रोड स्थित रामस्वरूप इंजीनियरिंग कालेज के पास से एक सफेद रंग की स्कार्पियों पर सवार बाराबंकी जैदपुर के टिकरा गांव निवासी अज्जन को पकड़ा। स्कार्पियों की तलाशी ली तो उसमें से 2 किलो हेरोइन मिली। अज्जन की तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से एक पिस्टल, कारतूस और दो मोबाइल फोन मिले।

पुलिस ने बताया कि अज्जन एक अंतराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर है। उसके खिलाफ बाराबंकी में 20 आपराधिक मामले हैं। वह सेंट्रल ब्यूरो आफ नारकोटिक्स की मादक पदार्थ तस्कर की टाप अपराधियों की सूची में भी शामिल है। अज्जन बाराबंकी के जैदपुर का हिस्ट्रीशीटर भी है। अज्जन का एक पूरा गिरोह है, जिसमें मेराज, एहतशाम और जाकिर शामिल हैं। आरोपी अज्जन ने पूछताछ में बताया कि वह बरामद की गई हेरोइन कानपुर जनपद सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications