घर में चोरी करने घुसा था चोर, थककर AC चलाकर सो गया, पुलिस ने जगाया और उसके बाद हुआ कुछ ऐसा...
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक चोर को रविवार (2 जून) को गिरफ्तार किया गया। ये चोर घर में गया तो था चोरी करने लेकिन भीषण गर्मी से परेशान वो थककर एसी चलाकर सो गया और जब उसकी आंख खुली तो आंखों के सामने पुलिस थी।
पुलिस के मुताबिक एक शख्स 2 जून को रविवार तड़के लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में स्थित एक घर में चोरी करने के इरादे से घुसा था। वह व्यक्ति बहुत नशे में था और घर में एयर कंडीशनर देखकर उसे चालू करके सो गया। जब हमने उसे गिरफ्तार किया तो वह उस में फर्श पर शांति से सोता हुआ पाया गया था।

ये भी पढ़ें- UP News: लखनऊ में गहरी नींद में सो रहे मजदूर के साथ दोस्त ने की अमानवीय कृत्य, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने कहा कि, जिस शख्स के घर में चोर पाया गया है, उनका नाम डॉ. सुनील पांडे है। जो फिलहाल वाराणसी में तैनात हैं और घटना के समय घर से बाहर गए हुए थे। घर खाली पाकर चोर घर का सामने वाला गेट खोलकर अंदर घुस गया था।
घर के ड्राइंग एरिया में सो रहा था चोर
घर के ड्राइंग एरिया में जाने के बाद, उस आदमी को एसी दिखा और उसने उसे चालू कर दिया। फिर, वह आराम से फर्श पर लेट गया, अपना सिर कुशन पर रखकर सो गया।
डीसीपी नॉर्थ जोन आर विजय शंकर ने बताया कि व्यक्ति चोरी करने के इरादे से घर में घुसा था, लेकिन सो गया। वहीं अधिकारियों के मुताबिक, ''वह बहुत नशे में था, जिसके कारण वह सो गया और उठ नहीं सका। पड़ोसियों ने इसकी सूचना दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।" पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- VIDEO: इंटरनेशनल शूटर ने लखनऊ में कैब ड्राइवर पर किया पिस्तौल से हमला, वीडियो वायरल होने के बाद क्या हुआ?












Click it and Unblock the Notifications