VIDEO: इंटरनेशनल शूटर ने लखनऊ में कैब ड्राइवर पर किया पिस्तौल से हमला, वीडियो वायरल होने के बाद क्या हुआ?
Viral Video: उत्तर प्रदेश से एक कैब ड्राइवर के ऊपर गन से हमले का एक मामला सामने आया है। घटना यूपी के लखनऊ की है जहां एक व्यक्ति ने कैब ड्राइवर पर पिस्टल से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लखनऊ में व्यक्ति द्वारा पिस्तौल के बट से कैब ड्राइवर को मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी विनोद मिश्रा खुद के अंतरराष्ट्रीय स्तर का शूटर होने का दावा कर रहा है।

घटना सोमवार को लखनऊ के पॉश इलाके विभूतिखंड में हुई। पुलिस ने बताया कि कारों के बीच मामूली टक्कर के बाद मिश्रा और कैब ड्राइवर के बीच बहस हो गई। कैब के मिश्रा की सफारी से टकराने के तुरंत बाद, मिश्रा अपनी गाड़ी से बाहर निकले और अपनी लाइसेंसी पिस्तौल की बट से ड्राइवर पर हमला करना शुरू कर दिया।
कैब ड्राइवर की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई और विनोद मिश्रा को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। वीडियो को यूपी कांग्रेस ने भी साझा किया, जिसने बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए राज्य सरकार की आलोचना की।
आदित्यनाथ जी आंखें खोलिए और देखिए...
ये वीडियो आपके ही राज वाले प्रदेश की राजधानी लखनऊ की है। देखिए जहां आप रैलियों में बेशर्मों की तरह खड़े होकर खुले मंच से कानून व्यवस्था की बात करते हैं। उसी प्रदेश का ये हाल है।
धिक्कार है ऐसे मुख्यमंत्री पर, धिक्कार है ऐसी भाजपा सरकार… pic.twitter.com/PufxtgpV86
— UP Congress (@INCUttarPradesh) May 27, 2024
कांग्रेस ने योगी सरकार पर साधा निशाना
यूपी कांग्रेस ने एक्स पोस्ट किए अपने एक बयान में कहा, "यह वीडियो आपके शासन वाले राज्य की राजधानी लखनऊ का है। देखिए, जहां आप बेशर्मी से रैलियों में खड़े होते हैं और खुले मंच से कानून-व्यवस्था की बात करते हैं, उसी राज्य का यह हाल है।"
विपक्षी दल ने सत्तरूढ़ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "ऐसे मुख्यमंत्री पर लानत है, ऐसी भाजपा सरकार पर लानत है जो राज्य तो क्या राज्य की राजधानी को भी सुरक्षित नहीं रख पा रही है।"
यूपी पुलिस ने कांग्रेस के आरोपों पर किया रिएक्ट
यूपी कांग्रेस द्वारा शेयर किए गए पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लखनऊ पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। लखनऊ पुलिस ने अपने पोस्ट में लिखा, "उपरोक्त मामले में विभूतिखंड थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"












Click it and Unblock the Notifications