UP News: लखनऊ में गहरी नींद में सो रहे मजदूर के साथ दोस्त ने की अमानवीय कृत्य, पुलिस ने किया गिरफ्तार
UP News: प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शर्मनाक मामला सामने आया है। लखनऊ जनपद में मजदूरी करने के बाद गहरी नींद में सो रहे एक मजदूर के ऊपर उसके दोस्त ने पेशाब कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। पीड़ितों द्वारा शिकायत किए जाने और मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह पूरा मामला लखनऊ जनपद के दुबग्गा क्षेत्र के छंदोईया खेड़ा गांव का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले दो युवक साथ में मजदूरी करते हैं। एक युवक ठेका लेता है। दोनों गिट्टी तोड़ने का काम करते हैं।
बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी में गिट्टी तोड़ने के बाद एक युवक कुछ देर के लिए आराम करने लगा। आराम करते समय वह गहरी नींद में सो गया। आरोप है की गहरी नींद में सो जाने के बाद उसका मित्र उसे जगाया तो वह नहीं उठा।
उसके बाद उसके मित्र ने उसके मुंह पर पेशाब कर दिया। पेशाब करते समय वहां मौजूद एक शख्स वीडियो बनाता रहा। उठने के बाद जब वह उसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।
मामले में पीड़ित की पत्नी द्वारा रविवार देर रात नमाज शख्स के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
मामले में डीपी पश्चिम डॉक्टर दुर्गेश कुमार द्वारा बताया गया कि आरोपी के खिलाफ पीड़ित के परिवार वालों द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications