योगी के मंत्री ने दस साल घटाई गणतंत्र की उम्र, बोले- देश मना रहा 59वां रिपब्लिक डे
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री संदीप कुमार सिंह ने गणतंत्र दिवस के अपने संबोधन में एक बड़ी चूक कर दी। अलीगढ़ में उन्होंने गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि देश आज अपना 59वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। उन्होंने मौजूद लोगों को बधाई भी 59 वें दिवस की ही दी। उनके भाषण के इस हिस्से का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लोग उनको याद दिला रहे हैं कि ये 59वां नहीं देश का 69वां गणतंत्र दिवस है। आपको बता दें कि आज पूरा भारत 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दफा पहली बार बतौर चीफ गेस्ट 10 आसियान देशों के प्रमुख शामिल हुए। हर बार की तरह इस मर्तबा की परेड ने भी लोगों का मन मोह मिला। इस दौरान सेना के जवानों ने मार्च किया और अपने हथियारों का शक्ति प्रदर्शन किया।












Click it and Unblock the Notifications