ओडिशा सीएम से मिले यूपी के मंत्री चेतन चौहान, कुंभ मेले में शरीक होने का दिया निमंत्रण
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे कुंभ मेले के बीच आज शुक्रवार को यूपी पुलिस के मंत्री चेतन चौहान ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिले। चेतन ने पटनायक को कुंभ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। चेतन चौहान पटनायक से मुलाकात करने के लिए भुवनेश्वर पहुंचे थे। आपको बता दें कि कुंभ मेला 15 जनवरी से प्रयागराज में शुरू होने जा रहा है और ये मेला मार्च तक चलेगा।

दो दिन पहले ही प्रयागराज में कुंभ मेले के अवसर पर नए साल के पहले दिन पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की भव्य पेशवाई निकाली गई। ये पेशवाई पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के आचार्य स्वामी विशोकानंद भारती महाराज की अगुवाई में बड़ी धूमधाम से निकाली गई थी।












Click it and Unblock the Notifications